देश में फिर बनेगी मोदी सरकार, राफेल पर बेवजह शोर कर रही कांग्रेस - अमर सिंह

देश में फिर बनेगी मोदी सरकार, राफेल पर बेवजह शोर कर रही कांग्रेस - अमर सिंह

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-24 12:18 GMT
देश में फिर बनेगी मोदी सरकार, राफेल पर बेवजह शोर कर रही कांग्रेस - अमर सिंह

डिजिटल डेस्क, खजुराहो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का परिवार जिस सादगी से रहता है, वह देश के लिए मिसाल है। 2019 में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी देश के प्रधान मंत्री बनेंगे। यह बात खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में पहुंच सपा के पूर्व नेता एवं राज्य सभा सांसद रहे अमर सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। चर्चा के दौरान कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि जिस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट कुछ नहीं कह रहा, सेना को कोई तकलीफ नहीं है, लेकिन कांग्रेस राफेल को मुद्दा बनाकर बेवहज का शोर कर रही है।

फेस्टीवल निश्चित रूप से यहां के पर्यटन को बढ़ाएगा
अमर सिंह ने शिल्प नगरी खजुराहो की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि खजुराहो में गांव और शहर के तत्व शामिल हैं। यह सुविधाजनक और शांत सौम्य संगम स्थल है। उन्होंने कहा कि यह फेस्टीवल कई लोगों को मौका देता है कि वे खजुराहो के एक हजार साल पुराने मंदिरों को भी देखें, पन्ना नेशनल पार्क जाकर अफ्रीकन सफारी की तुलना में कम खर्च पर टाईगर को देखें और साथ ही देशी-विदेशी सिनेमा का भी आनंद उठाएं। उन्होंने कहा कि यह फेस्टीवल निश्चित रूप से यहां के पर्यटन को बढ़ाएगा।

देश हो रहा विकसित
पत्रकारों से चर्चा करते हुए अमर सिंह ने कहा कि वर्ष 2019 में एक बार फिर नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि देश विकास के नए आयाम तय कर रहा है। जहां आज राजनीतिक पार्टियों के घराने बेहतर सुविधाओं में रहते हैं, वहीं प्रधामंत्री का परिवार आज भी सादगी से रहता है। अन्य पार्टियों के परिवारों से तुलना की जाए, तो पीएम परिवारवाद नहीं चाहते हैं।

कांग्रेस के पास नहीं हैं मुद्दे
राफेल मुद्दे पर श्री सिंह ने कहा कि राफेल को सुप्रीप कोर्ट ने क्लीन चिट दे दी है। इसके बाद भी कांग्रेस इसे मुद्दा बनाकर बेवजह का शोर कर रही है। कांग्रेस को चाहिए की विकास के मुद्दों पर चर्चा करे।

 

 

Similar News