भोपाल रेप पीड़िता को 'राष्ट्रमाता पद्मावती अवॉर्ड' दे सकती है सरकार

भोपाल रेप पीड़िता को 'राष्ट्रमाता पद्मावती अवॉर्ड' दे सकती है सरकार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-22 08:41 GMT
भोपाल रेप पीड़िता को 'राष्ट्रमाता पद्मावती अवॉर्ड' दे सकती है सरकार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल में 31 अक्टूबर को गैंगरेप का शिकार हुई छात्रा UPSC की छात्रा को प्रदेश सरकार सम्मानित करने जा रही है। बताया जा रहा है कि राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पीड़ित छात्रा को राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। फिलहाल इस पर विचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- भोपाल : गैंगरेप का चौथा आरोपी गिरफ्तार, अब रात 8 बजे तक ही लगेंगी कोचिंग

गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म पद्मावती को बैन करने के ऐलान किया था। इसी के साथ महिलाओं के सम्मान के लिए काम करने वाले को राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही वीरता के लिए महाराणा प्रताप पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। इस बारे में जब प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज ने  महिलाओं के सम्मान के लिए काम करने वाले को राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार देने का ऐलान किया है। सरकार गैंगरेप का शिकार हुई पीड़ित छात्रा को ये अवॉर्ड देने पर विचार कर रही है। छात्रा ने काफी बहादुरी से हालातों का सामना किया है।

ये भी पढ़ें-गैंगरेप इफेक्ट: भोपाल आईजी और एसआरपी भी हटाए गए


बता दें कि 31 अक्टूबर की शाम हबीबगंज के पास जा रही UPSC की छात्रा से 4 लोगों ने गैंगरेप किया था। छात्रा कोचिंग से अपने घर के लिए निकली थी। इसी दौरान 4 आरोपियों ने उसे पुलिया के नीचे ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। बाद में गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की थी। छात्रा के बेहोश हो जाने पर वो उसे वही छोड़ कर भाग गए थे। पीड़िता को शिकायत करने के लिए थानों के चक्कर भी काटने पड़े थे। मामला गर्माने के बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए SIT का गठन किया। मामले में 3 थाना प्रभारी और 2 सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया, वहीं एक नगर पुलिस अधीक्षक को पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया।

Similar News