मुंबई : जन्मदिन का जश्न मनाने वाले 500 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, बढ़ रहा है संक्रमण

मुंबई : जन्मदिन का जश्न मनाने वाले 500 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, बढ़ रहा है संक्रमण

Tejinder Singh
Update: 2021-02-19 15:39 GMT
मुंबई : जन्मदिन का जश्न मनाने वाले 500 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, बढ़ रहा है संक्रमण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जन्मदिन का जश्न मनाने वाले 500 लोगों के खिलाफ ठाणे पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) की ओर से मिली शिकायत के आधार पर मानपाडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। राज्यभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जहां राज्य सरकार और प्रशासन सकते में हैं वहीं आम लोगों में उदासीनता बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए अब पुलिस प्रशासन ने आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। 

केडीएमसी के वार्ड अधिकारी अक्षय गुडगे के मुताबिक 17 और 18 फरवरी की दरमियानी रात में देसलेपाडा इलाके में एक जन्मदिन की पार्टी चल रही थी जिसमें 500 लोग मौजूद थे। शिकायत मिलने के बाद मनपा अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पार्टी में न तो किसी ने मास्क पहना था ना ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जा रहा था। इसके बाद केडीएमसी अधिकारियों ने मामले की शिकायत मानपाडा पुलिस स्टेशन में की। पुलिस ने जन्मदिन पार्टी देने वालों के साथ इसमें शामिल 500 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के साथ आपदा प्रबंधन कानून की संबंधित धाराओं के तहत कोरोना संक्रमण से जुड़े आदेश के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।    

Tags:    

Similar News