मुंगेली : शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मुंगेली के संविदा नियुक्ति हेतु पात्र-अपात्रों की सूची जारी

मुंगेली : शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मुंगेली के संविदा नियुक्ति हेतु पात्र-अपात्रों की सूची जारी

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-11-13 09:40 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, मुंगेली। दावा आपत्ति 19 नवम्बर तक आमंत्रित केवल ई-मेल से प्राप्त दावा आपत्ति ही स्वीकार किये जाएंगे। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी.भारद्वाज ने आज जिला मुख्यालय के दाऊपारा स्थित अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रयोगशाला सहायक, सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-3, ग्रंथपाल, कम्प्यूटर शिक्षक, भृत्य एवं चैकीदार की संविदा नियुक्ति हेतु पात्र, अपात्र की प्रारंभिक सूची जारी कर दी है। संविदा नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण एवं सत्यापन पश्चात पात्र- अपात्रों की सूची जारी की है | सूची का अवलोकन www.mungeli.gov.in पर किया जा सकता है। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए अभ्यार्थियों द्वारा अपना दावा-आपत्ति केवल E-Mail:- eng.medium.sch.mungeli@gmail.com पर स्व प्रमाणित साक्ष्य सहित 19 नवम्बर को शाम 5 बजे तक पीडीएफ फार्मेट में प्रेषित किया जा सकता है। अन्य माध्यम से प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नही होगा। निर्धारित तिथि एवं समय के उपरांत प्रस्तुत दावा-आपत्ति पर कोई विचार नही किया जाएगा। सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-03 एवं कम्प्यूटर शिक्षक पद हेतु कौशल परीक्षा 24 नवम्बर 2020 को आयोजित किया जाना संभावित है।

Similar News