महाराष्ट्र भाजपा के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे नड्डा

महाराष्ट्र भाजपा के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे नड्डा

Anita Peddulwar
Update: 2020-07-22 13:14 GMT
महाराष्ट्र भाजपा के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे नड्डा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का आगामी 27 जुलाई को मार्गदर्शन करेंगे। महाराष्ट्र के नवनियुक्त पार्टी के पदाधिकारियों की यह पहली बैठक होगी। बैठक को नड्डा वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। बुधवार को प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील बैठक का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद नड्डा प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन करेंगे। फिर बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर प्रस्ताव पेश किया जाएगा। बैठक का समापन विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस करेंगे।

उपाध्ये ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुंबई के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जबकि दूसरे अन्य पदाधिकारी अपने-अपने जगहों पर ऑनलाइन के जरिए बैठक में हिस्सा लेंगे। इससे पहले बीते 3 जुलाई को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटील ने पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की थी। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे, विनोद तावडे और प्रकाश मेहता और पंकजा मुंडे को महत्वपूर्ण स्थान नहीं दिया गया था। 

 

Tags:    

Similar News