जांच की तुलना में 35 फीसदी सैंपल पॉजिटिव, 9 की मौत

नागपुर जांच की तुलना में 35 फीसदी सैंपल पॉजिटिव, 9 की मौत

Tejinder Singh
Update: 2022-01-23 16:41 GMT
जांच की तुलना में 35 फीसदी सैंपल पॉजिटिव, 9 की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नये मरीजों के साथ ही मृतकों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। शनिवार को नये पॉजिटिव की संख्या में कमी आयी थी। लेकिन रविवार को फिर से पॉजिटिव की संख्या बढ़ गई है। रविवार को नये पॉजिटिव ने 4500 का आंकड़ा पार कर लिया है। दिनभर में 9 लोगों की मौत हुई हैै। इस दिन 2235 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। नये मरीजों और मृतक की बढ़ती संख्या के कारण प्रशासन की चिंता बढ़ चुकी है।

रविवार को 13333 सैंपलों की जांच की गई। इनमें शहर के 10245 और ग्रामीण के 3088 का समावेश है। इनमें से 4665 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव में शहर के 3396, ग्रामीण के 1141 और जिले के बाहर के 128 शामिल हैं। जांच की तुलना में 35 फीसदी सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।

अब तक मिले कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 535115 हो चुकी है। रविवार को कुल 2235 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें शहर के 1693, ग्रामीण के 486 व जिले के बाहर के 56 शामिल हैं। अब तक कुल 498822 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 26122 हो चुकी हैं। एक्टिव मरीजों में शहर के 20228, ग्रामीण के 5483 और जिले के बाहर के 411 शामिल हैं। कोरोना रिकवरी दर 93.22 फीसदी हो चुकी है। रविवार को जिले में कोरोना से 9 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में शहर के 7 और जिले के बाहर के 2 शामिल हैं।

अब तक कुल 10171 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें शहर के 5929, ग्रामीण के 2607 व जिले के बाहर के 1635 मृतक हैं। इस दिन एम्स में 1742, मेडिकल में 2353, मेयो में 2476, नीरी में 151, निजी लैब में 4210 और एंटीजन पद्धति से 2401 सैंपलों की जांच की गई। एक्टिव मरीजों में से 20385 गृह विलगीकरण, मेडिकल में 109, मेयो में 59, एम्स में 65 व अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।

Tags:    

Similar News