8 दिन में 4 बार नागपुर सबसे ठंडा, 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री घटा

8 दिन में 4 बार नागपुर सबसे ठंडा, 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री घटा

Tejinder Singh
Update: 2019-11-18 16:18 GMT
8 दिन में 4 बार नागपुर सबसे ठंडा, 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री घटा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हवा का रुख बदलते ही नागपुर का न्यूनतम तापमान गिर गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री नीचे आ गया है। पारा गिरने से रात में ठंड का एहसास होने लगा है। सोमवार को नागपुर का न्यूनतम तापमान विदर्भ में सबसे कम रहा। पिछले 8 दिनों में विदर्भ में 4 बार नागपुर सबसे ठंडा रहा। सोमवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार हवा का रुख बदलने से तापमान में परिवर्तन हो रहा है। पूर्वी हवा जाकर उत्तर हवा शुरू हुई और इसकारण न्यूनतम तापमान गिर गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री था, वहीं सोमवार को 14.5 डिग्री रहा।

नवंबर के आखरी तक न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच रहेगा। यह सामान्य से कम तापमान है, जिससे ठंड का एहसास होगा। अधिकतम तापमान सामान्य तक होने से दिन में ठंड का एहसास नहीं हो रहा। इस महीने अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक बना रहेगा। दिसंबर में जरूर अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान में गिरावट आने के बाद ही दिन व रात दोनों समय ठंड लगेगी। 11, 13, 16 व 18 नवंबर को विदर्भ में नागपुर का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। 11 को 15.8 डिग्री, 13 को 14.5 डिग्री, 16 को 15.0 डिग्री व 18 नवंबर को 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा।


शहर               न्यूनतम तापमाम

अकोला             15.6
अमरावती         17.2
बुलढाणा           15.6
ब्रम्हपुरी            16.6
चंद्रपुर              17.6
गडचिरोली        17.6
गोंदिया            15.4
नागपुर            14.5
वर्धा                16.4
वाशिम            15.0
यवतमाल        15.4
 

Tags:    

Similar News