हैदराबाद का विमान रद्द, कई उड़ानों हुई लेट

हैदराबाद का विमान रद्द, कई उड़ानों हुई लेट

Tejinder Singh
Update: 2019-10-27 09:10 GMT
हैदराबाद का विमान रद्द, कई उड़ानों हुई लेट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शनिवार को हैदराबाद की उड़ान को रद्द कर दिया गया। वहीं, कुछ विमानों में विलंब दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, हैदराबाद से नागपुर आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 7177 को रद्द कर िदया गया, इस वजह से उसकी वापसी की उड़ान भी रद्द हो गई। वहीं दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 774) 1 घंटा देरी से, बंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान (क्र.509) 1 घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान (क्र. 5325) 1.15 घंटे देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान (क्र.5388) 1 घंटे देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान (क्र.403) 1.30 घंटे देरी से, इंदौर से आने वाला इंडिगो का विमान (क्र.436) 1.15 घंटे देरी से नागपुर पहुंचा। मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान (क्र. 5377) 1.30 घंटे लेट रहा  घंटे देरी से संतरानगरी के डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचने की जानकारी दी गई।
 

Tags:    

Similar News