नागपुर : खराबी के कारण इंडिगो विमान नहीं भर सका उड़ान, कोरोना अलर्ट पर एयरपोर्ट

नागपुर : खराबी के कारण इंडिगो विमान नहीं भर सका उड़ान, कोरोना अलर्ट पर एयरपोर्ट

Tejinder Singh
Update: 2020-03-06 14:55 GMT
नागपुर : खराबी के कारण इंडिगो विमान नहीं भर सका उड़ान, कोरोना अलर्ट पर एयरपोर्ट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। इंडिगो का एक विमान शुक्रवार की रात को संतरानगरी के डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचने के बाद उड़ान नहीं भर सका। विमान में तकनीकि खराबी का कारण बताकर इंडिगो असल कारण पर पर्दा डालने काम कर रही है। खराब विमान के यात्रियों को एडजस्ट करने की वजह से एक के बाद एक इंडिगो के कई विमानों को देरी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार गोवा से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 437 देर रात नागपुर पहुंचा। यही विमान इंडिगो का विमान क्रमांक 664 बनकर कोलकाता जाता है लेकिन तकनीकि खराबी के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका। उस विमान के यात्रियों को दिल्ली जाने वाले इंडिगो के विमान क्रमांक 774 से भेजा गया जो अपने तय समय 6.45 बजे से करीब 1.30 देरी से पहुंचा। फिर इंडिगो के दिल्ली जाने वाले विमान क्रमांक 636 के यात्रियों को भेजने की समस्या खड़ी हो गई। जिस पर दिल्ली से आने वाले इंडिगो के विमान क्रमांक 2017 को विमान क्रमांक 636 की जगह सुबह 7.45 की जगह करीब तीन घंटा देरी से सुबह 10.45 बजे भेजा गया।

दिल्ली का विमान हुआ रद्द

दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 2017 में 636 के यात्रियों को भेज दिया गया। इसमें दिल्ली जाने वाले यात्रियों को एडजस्ट कर िदया गया। जबकि सुबह 9.10 बजे दिल्ली जाने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 2018 को रद्द कर िदया गया।

विमानों में देरी

मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 5388 अपने तय समय दोपहर 1 बजे से एक घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला 403 अपने तय समय शाम 5.30 बजे से एक घंटा देरी से नागपुर विमानतल पर पहुंचा। वहीं, दिल्ली से आने वाले गो एयर के विमान क्रमांक 2519 अपने तय समय रात 8.55 बजे से 2 घंटा देरी से नागपुर पहुंचने की संभावना है।

Tags:    

Similar News