सर्वाधिक जनसंख्या पर एससी एसटी और महिला आरक्षण के लिए निकलेगा ड्रॉ

नागपुर मनपा चुनाव सर्वाधिक जनसंख्या पर एससी एसटी और महिला आरक्षण के लिए निकलेगा ड्रॉ

Tejinder Singh
Update: 2022-05-23 11:58 GMT
सर्वाधिक जनसंख्या पर एससी एसटी और महिला आरक्षण के लिए निकलेगा ड्रॉ

डिजिटल डेस्क, नागपुर। निर्वाचन आयोग ने प्रभाग रचना को अंतिम मंजूरी देने पर मनपा चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है। चुनाव मैदान में उतरने के लिए इच्छुकों को अब आरक्षण का इंतजार है। अनुसुचित जाति (एससी) और जनजाति (एसटी) का आरक्षण प्रभाग में संबंधित वर्ग के सर्वाधिक जनसंख्या के आधार पर तय होगा। महिला आरक्षण के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा। अंतिम प्रभागरचना की अधिसूचना के साथ अनुसूचित जाति और जनजाति की जनसंख्या के आंकड़े जारी किए गए। उसी के आधार पर आरक्षण निश्चित करने की मनपा निर्वाचन विभाग प्रमुख उपायुक्त निर्भय जैन ने जानकारी दी। अंतिम प्रभागरचना की जारी अधिसूचना में प्रभाग 4, 8, 10, 12, 13, 16, 20, 37, 51 ऐसे प्रभाग हैं, जहां एससी और एसटी की जनसंख्या का आंकड़ा सर्वाधिक है। जनसंख्या के आधार पर आरक्षण निश्चित करने पर इन प्रभागों में एससी और एसटी की एक-एक सीट अारक्षित की जा सकती है। एससी 31, एसटी 12 सीट आरक्षित : नई प्रभागरचना के अनुसार शहर को 52 प्रभाग में विभाजीत किया जाएगा। एक प्रभाग से 3 नगरसेवक चुने जाएंगे। कुल नगरसेवकों की संख्या 156 रहेगी। उनमें से एससी की 31 और एसटी की 12 सीटें आरक्षित रहेंगी। कुल सीट के 50 फीसदी यानी 78 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

 संभावित एसटी अारक्षित सीट
         अ. क्र.    प्रभाग    जनसंख्या
    
1)         12.          21788
2)         24.          17972
3)         25.          11828
4)         11.          10480
5)         8.            9079
6)         10.          6771
7)         51.          4900
8)         37.          4463
9)         20.          4406 
10)        4.           4187
11)       13.           3861
12)       16.           3857

 

 

Tags:    

Similar News