MHCET में वेदांत साबू को ने 99.99 परसेंटाइल, नागपुर के स्टूडेंट्स चमके

MHCET में वेदांत साबू को ने 99.99 परसेंटाइल, नागपुर के स्टूडेंट्स चमके

Anita Peddulwar
Update: 2019-06-05 05:28 GMT
MHCET में वेदांत साबू को ने 99.99 परसेंटाइल, नागपुर के स्टूडेंट्स चमके

डिजिटल डेस्क, नागपुर। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा 2 से 13 मई के बीच ली गई महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएचसीईटी) के नतीजे जारी किए गए। नागपुर के कई विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आईकैड के वेदांत साबू ने 99.99 परसेंटाइल हासिल कर अव्वल स्थान प्राप्त किया। दीक्षाभूमि स्थित आंबेडकर कॉलेज के छात्र गौरव वासनिक ने पीसीएम ग्रुप में 99.949 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। इसी तरह सेंट पॉल स्कूल के छात्र शुभम कलंत्री ने 99.91 परसेंटाइल प्राप्त किया है। 

इनका भी रहा बेहतर प्रदर्शन
आंबेडकर कॉलेज की छात्रा सलोनी सिंह को 99.9427 परसेंटाइल प्राप्त हुए हैं। इसी तरह साहिल गिरहीपुंजे को 99.9015 परसेंटाइल, शुभ चांडक को 99.866 परसेंटाइल, हर्ष बडवाईक को 99.69 परसेंटाइल, रजत आवले को 99.88 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए हैं। इधर शिवाजी साइंस कॉलेज की मुस्कान त्रिवेदी को 99.88 परसेंटाइल, अभिषेक गणोरकर को 99.83 परसेंटाइल, ईशान प्रयागी को 99.81 परसेंटाइल और शुभम काले को 99.8 परसेंटाइल मिले है। सेंट पॉल स्कूल के अभिषेक सिंह और गौरव बरडे को समान 99.7 परसेंटाइल, वेदांत संघी को 99.89 परसेंटाइल, पीयूष पिसे को 99.63 और शिखर साहू को 99.15 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए हैं। 

विभाग का स्वतंत्र डाटा नहीं जारी किया गया
बता दें कि नागपुर विभाग के छ: जिलों (नागपुर, वर्धा, गोंदिया, भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली) के से हर साल औसतन करीब 40 हजार के करीब विद्यार्थी यह परीक्षा देते हैं। इस साल सीईटी सेल ने विभाग अनुसार डाटा जारी नहीं किया। सीईटी सेल प्रमुख आनंद रायते के अनुसार, मंगलवार देर शाम तक सेल ने विभाग अनुसार डेटा नहीं निकला। इस बार सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण स्वतंत्र डेटा नहीं निकाला जा सका। विभाग निहाय डेटा के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा। 

4 लाख से अधिक हुए शामिल
अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के लिए राज्य से कुल 4 लाख 13 हजार 284 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इसमें से 3 लाख 92 हजार 354 ने यह परीक्षा दी थी। परीक्षा के भी दो ग्रुप थे। फिजिक्स केमेस्ट्री मैथ्स (पीसीएम) ग्रुप में 2 लाख 76 हजार 166 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। फिजिक्स केमेस्ट्री बायोलॉजी (पीसीबी) ग्रुप में 2 लाख 81 हजार 154 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

दो साल से जारी थी तैयारी  
परीक्षा की तैयारी 2 वर्ष से जारी थी। हर दिन 8 घंटे तक पढ़ाई करता था। 12वीं कक्षा में 86.79 प्रतिशत अंक मिले हैं। जेईई मेन्स में आल इंडिया रैंक 4427 और एससी कैटेगरी में 61वां स्थान मिला था। सीईटी में सबसे पसंदीदा विषय गणित था। कम्प्यूटर साइन्स में भविष्य बनाना है। आईआईटी मुंबई में पढ़ाई करनी है। सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को है।
- गौरव वासनिक  

Tags:    

Similar News