भांडाफोड़ : जानिए, नागपुर में कैसे लगा 100 करोड़ का सट्टा, क्या है इसका गोवा कनेक्शन ?

भांडाफोड़ : जानिए, नागपुर में कैसे लगा 100 करोड़ का सट्टा, क्या है इसका गोवा कनेक्शन ?

Tejinder Singh
Update: 2019-03-06 10:57 GMT
भांडाफोड़ : जानिए, नागपुर में कैसे लगा 100 करोड़ का सट्टा, क्या है इसका गोवा कनेक्शन ?

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मंगलवार को जामठा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए एकदिवसीय मैच पर जमकर सट्टेबाजी हुई। नागपुर और गोवा में बैठे सटोरियों के बीच करीब 100 करोड़ का सट्टा लगा। सट्टेबाजाें का ताजा रेट 50/52 रहा। हमने सट्टेबाजी के गोरखधंधे को जानने की कोशिश की हैै। नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ सटोरियों से बात कर उनका हिसाब-किताब समझा। एक मिनट में दो से तीन बार सटाेरिए को सट्टा लगाने के लिए फोन कॉल आते रहते हैं, लेकिन इसके अलावा एक और लाइन होती है जिसे पोपट लाइन कहा जाता है। सटोरियों को इस लाइन के जरीए हर बॉल की जानकारी 6 सेकंड पहले मिल रही थी। यह लाइन दिल्ली-मुंबई से जुड़ी होती है, जिसके लिए सटाेरिए को 3000 रुपए महीना देना होता है। इसके छोटे सटोरियों के लिए वॉट्सएप ग्रुप बना होता है, जिस पर बड़े सटाेरिए लगातार अपडेट कर रहे थे।

Similar News