नाशिक के किसान बापू सालूंखे को राष्ट्रीय जल अभियान पुरस्कार

नाशिक के किसान बापू सालूंखे को राष्ट्रीय जल अभियान पुरस्कार

Tejinder Singh
Update: 2019-09-26 12:40 GMT
नाशिक के किसान बापू सालूंखे को राष्ट्रीय जल अभियान पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एकात्मिक जल प्रबंधन क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए महाराष्ट्र के जलसंपदा विभाग को राष्ट्रीय जल अभियान पुरस्कार मिला है। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह ने बुधवार को यह एक समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया। इसके अलावा समारोह में नाशिक जिले के किसान बापू सालूंखे को भी किसान श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय जल अभियान पुरस्कार प्रदान किए गए। 2011 से शुरु किए गए राष्ट्रीय जल अभियान के तहत तय किए गए 5 उद्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन करने के लिए कुल 9 श्रेणी में 23 राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए। महाराष्ट्र को एकात्मिक जल प्रबंधन श्रेमी के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

जलसंपदा विभाग के प्रधान सचिव आईएस चहल ने पुरस्कार स्वीकार किया। इसके अलावा उपलब्ध जल का बेहतर उपयोग करके जल प्रबंधन और जल सरंक्षण में उदिए उल्लेखनीय योगदान के लिए नाशिक जिले के वडनेर के रहने वाले किसान बापू सालूंखे को प्रथम श्रेणी का पुरस्कार दिया गया।


 

Tags:    

Similar News