रेप का आरोपी एनसीपी नगरसेवक गिरफ्तार - टीचर ने दर्ज कराई थी शिकायत 

रेप का आरोपी एनसीपी नगरसेवक गिरफ्तार - टीचर ने दर्ज कराई थी शिकायत 

Tejinder Singh
Update: 2019-04-08 13:47 GMT
रेप का आरोपी एनसीपी नगरसेवक गिरफ्तार - टीचर ने दर्ज कराई थी शिकायत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नई मुंबई पुलिस ने दिघा इलाके से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगरसेवक रामआशीष यादव को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। यादव के खिलाफ एक शिक्षिका ने बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि यादव ने अश्लील तस्वीरों के सहारे ब्लैकमेल कर उसके साथ बलात्कार किया। 

यादव की पहचान दिघा के दबंग नेता के तौर पर होती है। महिला ने रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि यादव ने धोखे से उसकी अश्लील तस्वीरें निकाल ली थी। इन तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर यादव ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

यादव ने महिला का शोषण जारी रखा तो उसने परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की। सीनियर इंस्पेक्टर नितीन गीते के मुताबिक शुरुआती छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

Tags:    

Similar News