जमीनी विवाद पर भतीजों ने चाचा की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जमीनी विवाद पर भतीजों ने चाचा की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-02 18:13 GMT
जमीनी विवाद पर भतीजों ने चाचा की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार


डिजिटल डेस्क सीधी। मझौली थाना के पुलिस चौकी पथरौला अंतर्गत ग्राम मुरतुगा मे जमीनी रंजिश के कारण दो सगे भाईयों द्वारा अपने ही अधेड़ चाचा को मौत के घाट उतार दिया। घटना बुधवार की दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी भतीजों के खिलाफ माममले को दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मृतक बलिकरण सिंह पिता हरिहर सिंह 45 वर्ष का अपने भतीजों से जमीनी विवाद चल रहा था। जमीनी रंजिश के कारण गत बुधवार को दोनों पक्षों मे विवाद होने लगा। इसी दौरान आरोपी रामभजन सिंह 28 वर्ष व तेजभान सिंह पिता जयराम सिंह 22 वर्ष द्वारा अपने सगे चाचा बलिकरण सिंह के ऊपर हमला करते हुए सिर मे मोटी लाठी से जोरदार प्रहार कर दिया। जिससे बलिकरण का सिर फ ट गया और ज्यादा रक्तश्राव होने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया गया कि उक्त घटना की सूचना पूरे दिन पुलिस को नहीं दी गई थी। जिसके कारण मृतक का शव पूरा दिन घर मे ही पड़ा रहा। 
्रसूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपियों को  घेराबंदी कर गांव से ही दबोच लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में  आरक्षक प्रवीण सिंह, संतबहादुर सिंह, सैनिक सुखनंदन सिंह और जीत सिंह का सराहनीय योगदान रहा है। 

Tags:    

Similar News