नर्स भर्ती कांड - बैंक खातों में मिले लाखों रुपये, कई थानों में प्रकरण

नर्स भर्ती कांड - बैंक खातों में मिले लाखों रुपये, कई थानों में प्रकरण

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-24 07:39 GMT
नर्स भर्ती कांड - बैंक खातों में मिले लाखों रुपये, कई थानों में प्रकरण

डिजिटल डेस्क जबलपुर। एम्स एवं स्वास्थ्य विभाग में नर्सों की भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी दिलशाद खान ने ठगी के पैसे से ही करोड़ों की सम्पत्ति एकत्र कर ली। उसके कई बैंक खातों में लाखों की रकम जमा होने का पता चला है। उसके खिलाफ पहले भी राँझी एवं गढ़ा थानों में 420 के प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। वह लंबे समय से भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा है। उसके पास चार मकान, मोहनिया में 7 एकड़ का एक फार्म हाउस, डेयरी, अगरबत्ती की फैक्ट्री एवं आदर्श नगर अधारताल में खिदमत  अस्पताल का पता चला है। इसके अलावा भी और सम्पत्ति होने की जानकारी मिली है जिसकी तस्दीक की जा रही है।
10 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति 
अब तक करीब 10 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति उजागर हो चुकी है। यह सब दिलशाद ने छात्राओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ही बटोरी थी। पहले वह दो से तीन लाख रुपए में नौकरी दिलाने का झाँसा देता था। बाद में उसने नर्स की भर्ती के लिए रेट 4 से 6 लाख कर दिये। पहले वह स्वास्थ्य विभाग में नर्स की भर्ती कराने का झाँसा देता था, लेकिन इस वक्त वह एम्स भोपाल एवं दिल्ली में भर्ती के नाम पर ठगी कर रहा था।  दिलशाद ने अपने दोस्त धर्मानंद के साथ जबलपुर में भी बड़े पैमाने पर ठगी की है। 
सबका खर्च उठाता था 
दिलशाद ने अपनी चारों पत्नियों को मकान खरीदकर दे रखे थे और वह उनका खर्च भी उठाता था। उसने डेयरी के साथ अगरबत्ती का धंधा भी अपने मोहनिया फार्म हाउस में खोल रखा था। इनमें उसके बेटे व अन्य रिश्तेदार काम करते थे।   
 

Tags:    

Similar News