प्री-प्राइमरी में सप्ताह में 3 दिन अधिकतम 30 मिनट की होंगी ऑनलाइन क्लासेस

प्री-प्राइमरी में सप्ताह में 3 दिन अधिकतम 30 मिनट की होंगी ऑनलाइन क्लासेस

Bhaskar Hindi
Update: 2020-08-04 10:23 GMT
प्री-प्राइमरी में सप्ताह में 3 दिन अधिकतम 30 मिनट की होंगी ऑनलाइन क्लासेस

डिजिटल डेस्क जबलपुर । अनलॉक-3 शुरू होते ही केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ऑनलाइन क्लासेस के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। नई गाइडलाइन के अनुसार प्री-प्राइमरी कक्षा में सप्ताह में 3 दिन अधिकतम 30 मिनट की ऑनलाइन क्लासेस हो सकेंगी।  इसके साथ ही पहली से आठवीं कक्षा में सप्ताह में 5 दिन अधिकतम 30 से 45 मिनट के ऑनलाइन क्लासेस के दो सत्र लेने के लिए कहा गया है।  कक्षा 9वीं  से 12 वीं तक सप्ताह में 6 दिन 30 से 45 मिनट के अधिकतम सत्र की ऑनलाइन क्लासेस आयोजित की जा सकेंगी।
 उल्लेखनीय है कि राज्य शिक्षा केन्द्र ने पिछले महीने प्री-प्राइमरी और प्राइमरी कक्षा में ऑनलाइन क्लासेस पर प्रतिबंध लगा दिया था। नई गाइडलाइन आने से अब प्री-प्राइमरी और प्राइमरी में ऑनलाइन क्लासेस शुरू हो सकेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी सुनील नेमा ने बताया कि नई गाइडलाइन के अनुसार अब ऑनलाइन क्लासेस का संचालन किया जाएगा। इस संबंध में सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 
9वीं से 12वीं तक मप्र दूरदर्शन पर क्लासेस आज से 
कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए 4 अगस्त से मप्र दूरदर्शन पर क्लासेस आयोजित की जाएँगी। कक्षा 9वीं के लिए सुबह 10 से 11, कक्षा 10वीं के लिए 12 से 1, कक्षा 11वीं के लिए 11 से 12, कक्षा 12वीं के कला एवं वाणिज्य संकाय के लिए दोपहर 1 से 2 और कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय के लिए दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक क्लासेस आयोजित की जाएँगी।
 

Tags:    

Similar News