स्टेशन पर यात्री को आया हार्ट अटैक

नागपुर स्टेशन पर यात्री को आया हार्ट अटैक

Tejinder Singh
Update: 2022-03-20 08:33 GMT
स्टेशन पर यात्री को आया हार्ट अटैक

डिजिटल डेस्क, नागपुर. शनिवार को नागपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर एक यात्री को अचानक दिल का दौरा पड़ा। उसकी मौत हो गई। अधिकृत प्रक्रिया के बाद शव को मेयो अस्पताल भेजा गया। मृतक के साथ उसका बेटा भी था। जानकारी के अनुसार, यात्री उड़ीसा से नीरज जाने की तैयारी में था। नागपुर स्टेशन पर बाहर जाने के बाद वह वापस ट्रेन में चढ़ने के लिए जा रहा था। इस वक्त मुख्य द्वार पर ही उसे दिल का दौरा पड़ा। टीटीई, कुली आदि ने मिलकर उसे संभालने की कोशिश की। डिप्टी एसएस को भी जानकारी दी गई। तुरंत रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टरों ने कई कोशिशें कीं, लेकिन यात्री ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया कर मृतक के शव को मेयो अस्पताल भेजा गया। 

 


 

Tags:    

Similar News