झारखंड जा रहा विमान ईंधन भरने नागपुर विमानतल पर उतरा

झारखंड जा रहा विमान ईंधन भरने नागपुर विमानतल पर उतरा

Tejinder Singh
Update: 2020-04-30 09:33 GMT
झारखंड जा रहा विमान ईंधन भरने नागपुर विमानतल पर उतरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुरुवार को संतरानगरी के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल नागपुर पर सुबह एक विमान ईंधन भरवाने के लिए उतारा गया। छोटा विमान होने की वजह से करीब 15 मिनट में ईंधन भर गया। जिसके बाद विमान ने एक बार फिर झारखंड के लिए उड़ान भरी। जानकारी के अनुसार विमान मुंबई के जुहु से उड़ान भरकर नागपुर विमानतल पर पहुंचा था। छोटा विमान के कारण उसका ईंधन टैंक छोटा होने की वजह से वह नागपुर विमानतल पर उतरा था। यहां वह सुबह करीब 10.45 बजे पहुंचा। ईंधन भरवाने के बाद 11 बजे विमान ने झारखंड के जमदेशपुर के लिए एकबार फिर उड़ान भरी।

विमान जमदेशपुर पार्थिव शरीर लेने के लिए जा रहा है। वहीं, पायलेट ने बताया कि संभवत: वह लौटते समय भी ईंधन भरवाने के लिए नागपुर आ सकता है। इन दिनों सिर्फ इमरजेंसी में ही विमानों को उड़ने की अनुमति मिल रही है। यदि कोई विमान उसमें मेडिकल से संबंधित सामग्री ले जाने का काम करता है तो उसे तत्काल नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) अनुमति दे देता है जबकि सामान्य मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में पहले विकल्प की तलाश की जाती है। यदि कोई विकल्प नहीं होता है तो विमान को उड़ान भरने की अनुमति दी जाती है।

Tags:    

Similar News