बंगलुरु, दिल्ली और मुंबई के विमान हुए लेट

बंगलुरु, दिल्ली और मुंबई के विमान हुए लेट

Tejinder Singh
Update: 2019-09-25 10:14 GMT
बंगलुरु, दिल्ली और मुंबई के विमान हुए लेट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मंगलवार को बंगलुरु, दिल्ली और मुंबई से नागपुर आने वाले विमानों में देरी दर्ज की गई। दिल्ली और मुंबई के विमानों के भी देर रात नागपुर पहुंचने की जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार, बंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 509 अपने तय समय सुबह 7.45 बजे से करीब 1 घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला गो एयर का विमान क्रमांक 142 अपने तय समय रात 8.25 बजे से करीब आधा घंटा देरी से नागपुर पहुंचा। वहीं, मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान क्रमांक 629 अपने तय समय रात 8.35 बजे से करीब 2.30 घंटे और दिल्ली से आने वाला गो एयर का विमान क्रमांक 2519 अपने तय समय रात 8.55 बजे से करीब एक घंटा देरी से संतरानगरी के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचने की जानकारी दी गई। 
 

Tags:    

Similar News