पुलिस ने पीड़ित महिलाओं से आरोपी के खिलाफ शिकायत करने की अपील की, शादी का झांसा देकर करता था रेप और ठगी

पुलिस ने पीड़ित महिलाओं से आरोपी के खिलाफ शिकायत करने की अपील की, शादी का झांसा देकर करता था रेप और ठगी

Anita Peddulwar
Update: 2020-07-08 15:04 GMT
पुलिस ने पीड़ित महिलाओं से आरोपी के खिलाफ शिकायत करने की अपील की, शादी का झांसा देकर करता था रेप और ठगी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वैवाहिक वेबसाइट पर जान पहचान के बाद महिला वकील से शारीरिक संबाध बनाने, फिर वादे से मुकर जाने के आरोप में नई मुंबई पुलिस ने सचिन सांबरे उर्फ सचिन पाटिल नामक आरोपी को कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किया था, उसने पूछताछ में कई महिलाओं से इसी तरह धोखाधड़ी की बात स्वीकार की है। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए आरोपी का शिकार बनी महिलाओं से आगे आकर उसके खिलाफ शिकायत करने की अपील की है। पुलिस ने महिलाओं से वादा किया है कि उनकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने 16 महिलाओं के साथ शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने और पैसे ऐंठने की बात स्वीकारी की। आरोपी को एक महिला वकील की शिकायत पर पालघर जिले के विक्रमगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया गया है, लेकिन ज्यादातर महिलाओं ने मामले की शिकायत ही नहीं की है। आरोपी शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है।

नई मुंबई पुलिस की अपील शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले कि शिकायत करें महिलाएं

आरोपी ने बताया कि यह उसकी दूसरी शादी है और इससे पहले भी वह एक महिला से शादी कर चुका है।  पुलिस को शक है कि आरोपी  का शिकार बनी महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है इसलिए नहीं मुंबई पुलिस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से महिलाओं से अपील की है कि अगर आरोपी ने उनके साथ ठगी की है तो इसकी शिकायत पुलिस ने करें। मामले की जानकारी देने के लिए दो लैंडलाइन नंबर जारी किए गए हैं साथ ही नवी मुंबई साइबर सेल को ईमेल के जरिए भी इसकी शिकायत की जा सकती है। नहीं मुंबई पुलिस ने आरोपी को बलात्कार और ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है। 

Tags:    

Similar News