अपराधों पर लगाम लगाने पुलिस की कवायद, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

अपराधों पर लगाम लगाने पुलिस की कवायद, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-04 02:41 GMT
अपराधों पर लगाम लगाने पुलिस की कवायद, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

डिजिटल डेस्क,कटनी। जिला पुलिस ने बालिकाओं और युवतियों के साथ बढ़ रही वारदातों को काबू में लाने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं।इसके लिए इसी स्लीमनाबाद शासकीय हाई स्कूल में एसपी अतुल सिंह के मार्गदर्शन में कैरियर गाइडेंस, सेल्फ डिफेंस और फिजिकल फिटनेस को लेकर वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

गौरतलब है कि जिले में आए दिन महिलाओं ,बालिकाओं से लूट, रेप, मारपीट की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। इसी पर लगाम लगाने के लिए गुरूवार को एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। एसपी अतुल सिंह के मार्गदर्शन में ASP प्रमोद सोनकर तथा SDOP कमला जोशी, स्लीमनाबाद उपनिरीक्षक राखी पांडे, महिला थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय, नेशनल क्रिेकेट प्लेयर स्नेहा यादव ने कैरियर गाइडेंस, सेल्फ डिफेंस और फिजिकल फिटनेस के बारे में जानकारी दी। इस दौरान नेशनल बॉलीबॉल प्लेयर साक्षी सिंह, स्टेट लेबल रेसलर प्रिंसी खरे व पलक पाठक को सम्मानित भी किया गया।

300 छात्राओं ने किया पार्टिसिपेट
वर्कशॉप में 6 वीं से 12 वीं क्लास की करीब 300 छात्राओं ने भाग लिया। इन छात्राओं को साक्षी सिंह, प्रिंसी खरे व पलक पाठक ने डेमो के माध्यम से आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। साथ ही महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं में उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों एवं पाक्सो अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महत्वपूर्ण सावधानियों सहित हेल्प लाइन के के बारे में विस्तार से बताया। 

Similar News