उत्तर प्रदेश के इनामी डकैत को नागपुर से किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के इनामी डकैत को नागपुर से किया गया गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2018-06-09 11:03 GMT
उत्तर प्रदेश के इनामी डकैत को नागपुर से किया गया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अपराध शाखा पुलिस और उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के इनामी डकैत को नागपुर के मोमिनपुरा क्षेत्र से दबोच लिया गया। आरोपी का नाम शेर अली उर्फ कुई अहमद अली (27) पिहानी जनपद हरदोई खीरी उत्तर प्रदेश निवासी है। इस डकैत पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 हजार रुपए का इनाम रखा है।

यह आरोपी नागपुर में 20 दिन पहले भागकर आया और मोमिनपुरा की सड़क के किनारे हाथों के कढ़े और चूड़ियां बेचकर अपना पेट पाल रहा था। इस आरोपी के बारे में उत्तर प्रदेश के एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) को गुप्त सूचना मिल चुकी थीकि वह नागपुर में छुपा है। एसटीएफ ने नागपुर के पुलिस आयुक्त डाॅ. के व्यंकटेशम, सहपुलिस आयुक्त शिवाजी बोडखे से बातचीत की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के एमिली सुल्तानपुर थाने में दर्ज डकैती प्रकरण के इनामी डकैत शेर अली को शुक्रवार को नागपुर में गिरफ्तार किया गया। आरोपी की तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस निरीक्षक राजेशचंद्र त्रिपाठी,  उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्रकुमार राय, सिपाही रामदयाल पांडे, कमांडो विनोद कुमार यादव, सिपाही वाहन चालक अखंडप्रताप पांडे ने नागपुर के अपराध शाखा पुलिस की मदद से आरोपी शेर अली को मोमिनपुरा क्षेत्र से धरदबोचा। इस आरोपी को धरदबोचने में अपराध शाखा पुलिस विभाग नागपुर के निरीक्षक अंचल मुदगल, सहायक पुलिस निरीक्षक  जितेंद्र बोबडे, सहायक उपनिरीक्षक रवि आंम्बुलकर, हवलदार रवींद्र गावंडे, अशोक तिडके, नायब सिपाही मंजितसिंह, सिपाही बलजीत, योगेश गुप्ता आदि ने सहयोग किया। 

होटल के पीछे रहता था छुपकर
सूत्रों से पता चला है कि इनामी डकैत शेर अली मोमिनपुरा क्षेत्र में अल करीम होटल के पीछे छुपकर रहता था। वह रात में दुकानाें के सामने बोरियां और अखबार डालकर सो जाया करता था। सुबह होते ही वह फिर सड़क पर अपनी दुकान लगा लेते था। इस आरोपी के पकड़े जाने पर स्पेशल स्टास्क फोर्स, लखनऊ, उ.प्र. के  प्रकरण के जांच  अधिकारी  राजेश त्रिपाठी ने राहत भरी सांस ली। यह आरोपी काफी शातिर है। इसके उत्तर प्रदेश में कई गंभीर वारदातों में लिप्त होने की आशंका उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने जताई है। इस आरोपी को पुलिस ने काफी तगड़े बंदोबस्त के साथ लेकर गई। यह आरोपी उत्तर प्रदेश की तीन बड़ी डकैती की वारदातों में शामिल था। 
 

Similar News