डीएसके का भाई मकरंद पुलिस गिरफ्त में , पुलिस ने एयरपोर्ट पर दबोचा

डीएसके का भाई मकरंद पुलिस गिरफ्त में , पुलिस ने एयरपोर्ट पर दबोचा

Anita Peddulwar
Update: 2019-08-13 13:44 GMT
डीएसके का भाई मकरंद पुलिस गिरफ्त में , पुलिस ने एयरपोर्ट पर दबोचा

डिजिटल डेस्क,पुणे। अमेरिका भागने की फिराक में डीएस कुलकर्णी के भाई मकरंद कुलकर्णी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार के तड़के मुंबई हवाई अड्डे पर यह कार्रवाई की गई।  बता दें कि निवेशकों की 2 हजार 43 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी करने के मामले में प्रसिध्द निर्माण व्यवसायी डी. एस. कुलकर्णी, पत्नी हेमंती कुलकर्णी, बेटा शिरीष कुलकर्णी, भतीजी सई वांजपे, दामाद केदार वांजपे, साली अनुराधा पुरंदरे, कंपनी के अधिकारी धनंजय पाचपोर को गिरफ्तार किया गया है। डीएसके के भाई मकरंद ने गिरफ्तारी टालने हेतु न्यायालय में अंतरिम जमानत के लिए अर्जी दी थी जिसे खारिज किया गया था। तब से मकरंद भाग गया था। मकरंद के खिलाफ पुलिस ने लुक आऊट नोटिस भी जारी किया था। मकरंद अमेरिका जाने के लिए निकला। लुक आऊट नोटीस जारी करने के कारण मुंबई पुलिस द्वारा उस से पूछताछ की। इसकी जानकारी पुणे पुलिस को दे दी गई। उसके बाद पुणे पुलिस की टीम ने मुंबई जाकर मकरंद को गिरफ्तार किया। धोखाधड़ी के मामले में मकरंद भी आरोपी होने का दावा पुलिस ने किया है। 

पानी की टंकी पर चढ़कर भाजपा की पार्षद का आंदोलन

पिंपरी चिंचवड़ स्थित संत तुकाराम नगर प्रभाग में कम दबाव से पानी आने के निषधे में भारतीय जनता पार्टी की महिला पार्षद सुजाता पालांडे ने पानी की टंकी पर चढ़कर आंदोलन किया। ताज्जुब की बात यह है कि मनपा में उक्त पार्टी की ही सत्ता है। सुजाता ने बताया कि प्रभाग नंबर 20 में पिछले छह दिनों से कम दबाव से पानी आ रहा है। तो कई जगहों पर पानी ही नहीं आ रहा है। नागरिकों द्वारा शिकायत करने पर संबंधित अधिकारियों को ध्यान देने की सूचना की थी लेकिन अधिकारियों ने इस बात को गंभीरता से ही नहीं लिया। पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया। इसलिए मुझे आंदोलन करना पड़ा। सोमवार की शाम सुजाता ने नेहरूनगर स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर शोले स्टाइल में आंदोलन किया। जब तक अधिकारी जलापूर्ति सुचारू करने का आश्वासन नहीं देते तब तक नीचे नहीं उतरूंगी ऐसी चेतावनी सुजाता ने दी। शाम साढ़े सात बजे अधिकारी आए और सुजाता को जलापूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया। उसके बाद सुजाता टंकी से नीचे उतरीं। इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर तंग कसते हुए कहा है कि मनपा में जिस पार्टी की सत्ता है उस भाजपा की ही एक महिला पार्षद को पानी के लिए इस प्रकार से आंदोलन करना पड़ रहा है। इस से शहर में किस प्रकार से काम चल रहा है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।  
 

Tags:    

Similar News