लंबे इंतजार के बाद बरसीं राहत की बूंदे, विदर्भ में रात भर होती रही रुक-रुक कर बारिश

लंबे इंतजार के बाद बरसीं राहत की बूंदे, विदर्भ में रात भर होती रही रुक-रुक कर बारिश

Anita Peddulwar
Update: 2019-07-26 05:59 GMT
लंबे इंतजार के बाद बरसीं राहत की बूंदे, विदर्भ में रात भर होती रही रुक-रुक कर बारिश

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  गुरुवार की शाम से फुहारें रात भर बरसती रही। शुक्रवार की सुबह तक बारिश होती रबादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों ने बारिश आने से राहत ली है।  मानसून पुन: सक्रिय हो गया है और विदर्भ पर मेहरबान भी है। मानसूनी द्रोणिका अब अपनी सामान्य स्थिति पर आ गई है। इसके साथ दो चक्रवाती चक्र भी जुड़े हैं। कम दबाव का क्षेत्र भी ऐसी जगह बन रहा है, जहां से सीधे विदर्भ को मानसूनी बौछारें मिलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी द्रोणिका अनूपगढ़, ग्वालियर, बांदा, गया और कोलकता होते हुए गुजर रही है और इसकी धुरी बंगाल की खाड़ी में जुड़ी हुई है। 

 

 

 

 


 

Tags:    

Similar News