तंत्र-मंत्र की सहायता से उपचार के नाम पर दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार

सावनेर तंत्र-मंत्र की सहायता से उपचार के नाम पर दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2022-05-05 12:43 GMT
तंत्र-मंत्र की सहायता से उपचार के नाम पर दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, सावनेर। हमेशा बीमार रहने वाली 17 वर्षीय भतीजी पर किसी बुरी शक्ति का साया होने व तंत्र-मंत्र की सहायता से ठीक होने का झांसा पहलेपार निवासी युवराज धनराज सोनटक्के (40) ने दंपति को दिया। साथ ही भूतबाधा भगाने वाले तांत्रिक के पास चलने की सलाह दी। तब मंगलवार 3 मई की दोपहर करीब 2 बजे के दौरान फरियादी दंपति अपनी भतीजी को हेटी, सावनेर निवासी तांत्रिक मनोहर माराेतीराव कोल्हे (55) के पास ले गए। जहां मनोहर कोल्हे ने पीड़िता के सिर पर नींबू व कपूर रखकर कमर में काला धागा बांधने को कहा।

पीड़िता को घर पर छोड़कर जाने को कहा

इस बीच आरोपी युवराज व मनोहर ने फरियादी परिवार को पीड़िता पर भूतबाधा होने का हवाला देकर पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए आरोपी तांत्रिक मनोहर के घर छोड़ने को कहा। फरियादी दंपति ने पीड़िता को हेटी में मनोहर कोल्हे के घर छोड़कर वापस लौट गए। रात करीब 9 बजे के दौरान फरियादी का पति व भतीजा हेटी पहुंचे तो बाहर से दरवाजा बंद था। दरवाजा खुलते ही आरोपी युवराज अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दिया। फरियादी को देखते ही वह मौके से फरार हो गया। पीड़िता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि इनकार करने के बाद भी अारोपी युवराज ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। फरियादी की शिकायत पर सावनेर पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले में लिप्त आरोपी तांत्रिक मनोहर कोल्हे, हेटी निवासी को गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी युवराज की तलाश जारी है। मामले की जांच पीआई मारोती मुलुक के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक सोनाली रासकर कर रही हैं।
 

 

Tags:    

Similar News