प्री-मानसून की बारिश से मिली राहत, विदर्भ में मानसून दे रहा दस्तक

प्री-मानसून की बारिश से मिली राहत, विदर्भ में मानसून दे रहा दस्तक

Tejinder Singh
Update: 2020-06-12 14:39 GMT
प्री-मानसून की बारिश से मिली राहत, विदर्भ में मानसून दे रहा दस्तक

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शुक्रवार 12 जून को मानसून ने विदर्भ के कुछ हिस्से में दस्तक दे दी है। विदर्भ के वर्धा, मराठवाड़ा के बीड़ और छत्तीसगढ़ के रायपुर में पहुंच गया है। अगले 48 घंटे में इसका असर उपराजधानी में भी देखने को मिलेगा। मानसून की एंट्री के बाद इन दिनों हो रही गर्मी से राहत मिलना तय है। गुरुवार रात के बाद शुक्रवार दोपहर को एकबार फिर प्री-मानसून की बारिश ने गर्मी से हल्की राहत दे दी। हालांकि गर्मी की वजह से पिछले दिनों उमस हो रही थी, जिसका बारिश के बाद भी हल्का-हल्का असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार रात बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से ही धूप निकल आ गई थी, जिसकी वजह से सारे दिन गर्मी महसूस हुई। दोपहर में गर्मी ने पसीना-पसीना कर दिया। उसके बाद बारिश आरंभ हुई, तो मौसम सुहाना हो गया। हल्की-हल्की बारिश शाम तक होने से मौसम में ठंडक घुल गई। गुरुवार को नागपुर में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Tags:    

Similar News