पन्ना जिले के सात में से पांच नगरीय निकायों के वार्डों का हुआ आरक्षण

पन्ना पन्ना जिले के सात में से पांच नगरीय निकायों के वार्डों का हुआ आरक्षण

Ankita Rai
Update: 2022-05-25 09:45 GMT
पन्ना जिले के सात में से पांच नगरीय निकायों के वार्डों का हुआ आरक्षण

डिजिटल डेस्क,पन्ना। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकायों के चुनाव को लेकर तैयारी तेजी के साथ पूरी की जा रही है। नगरीय निकाय निर्वाचन २०२२ के निर्वाचन के लिए आज जिले के सात नगरीय निकायों में से पांच नगरीय निकायों अमानगंज, देवेन्द्रनगर, ककरहटी, अजयगढ और पवई नगर परिषद में स्थित वार्ड पार्षद पदों के लिए आरक्षण की कार्यवाही जिला कलेक्टर संजय कुमार मिश्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार पन्ना में सुबह ११ बजे से शुरू हुई तथा मध्य प्रदेश नगरीय निकाय अधिनियम और सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में आरक्षण के संबध में जारी किए गए आदेशानुसार अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग तथा महिलाओं के लिए आरक्षण की कार्यवाही पूरी की गई। सम्पन्न हुई आरक्षण की कार्यवाही के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में काफी गहमा-गहमी देखने मिली। आरक्षण की कार्यवाही में लॉटरी प्रक्रिया का प्रयोग किया गया तथा विहित प्रावधानों के अनुरूप जिले के पांचों नगरीय निकायों में स्थित १५-१५ वार्ड कुल ७५ वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही पूरी की गई। महिलाओं के लिए न्यूनतम पचास प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया। आरक्षण की कार्यवाही के दौरान गुनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवदयाल बागरी सहित विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि, एसडीएम पन्ना एस.एन. दर्रो, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, सीएमओ नगर पालिका पन्ना एकता अग्रवाल सहित नगरीय निकायों के सीएमओ, कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 
नगर परिषद अमानगंज 
वार्ड क्रममांक 1 अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 2 अन्य पिछडा वर्ग महिला
वार्ड क्रमांक 3 अनुसूचित जनजाति
वार्ड क्रमांक 4 अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 5 अन्य पिछडा वर्ग महिला
वार्ड क्रमांक 6 अनुसूचित जाति महिला
वार्ड क्रमांक 7 अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 8 अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 9 अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 10 अनुसूचित जाति महिला
वार्ड क्रमांक 11 अन्य पिछडा वर्ग
वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 14 अनुसूचित जाति 
वार्ड क्रमांक 15 अनारक्षित महिला  
नगर परिषद देवेन्द्रनगर
वार्ड क्रमांक 1 अनुसूचित जाति महिला 
वार्ड क्रमांक 2 अनारक्षित 
वार्ड क्रमांक 3 अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 4 अनुसूचित जाति 
वार्ड क्रमांक 5 अन्य पिछडा वर्ग महिला
वार्ड क्रमांक 6 अनुसूचित जनजाति
वार्ड क्रमांक 7 अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 8 अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 9 अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 10 अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 11 अन्य पिछडा वर्ग
वार्ड क्रमांक 12 अन्य पिछडा वर्ग महिला
वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 14 अनुसूचित जाति महिला 
वार्ड क्रमांक 15 अनारक्षित महिला 
नगर परिषद ककरहटी 
वार्ड क्रमांक 1 अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 2 अनुसूचित जाति महिला
वार्ड क्रमांक 3 अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 4 अनुसूचित जाति महिला
वार्ड क्रमांक 5 अनुसूचित जाति महिला
वार्ड क्रमांक 6 अनुसूचित जाति
वार्ड क्रमांक 7 अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 8 अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 9 अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 10 अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 11 अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 12 अन्य पिछडा वर्ग
वार्ड क्रमांक 13 अनुसूचित जनजाति
वार्ड क्रमांक 14 अनारक्षित 
वार्ड क्रमांक 15 अनुसूचित जाति 
नगर परिषद अजयगढ
वार्ड क्रमांक 1 अनुसूचित जाति महिला
वार्ड क्रमांक 2 अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 3 अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 4 अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 5 अन्य पिछडा वर्ग
वार्ड क्रमांक 6 अन्य पिछडा वर्ग महिला
वार्ड क्रमांक 7 अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 8 अनुसूचित जनजाति
वार्ड क्रमांक 9 अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 10 अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 11 अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 13 अनुसूचित जाति महिला
वार्ड क्रमांक 14 अन्य पिछडा वर्ग महिला 
वार्ड क्रमांक 15 अनुसूचित जाति 
नगर परिषद पवई 
वार्ड क्रमांक 1 अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 2 अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 3 अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 4 अनुसूचित जाति
वार्ड क्रमांक 5 अनुसूचित जाति महिला
वार्ड क्रमांक 6 अनुसूचित जनजाति
वार्ड क्रमांक 7 अनुसूचित जाति महिला
वार्ड क्रमांक 8 अनुसूचित जाति
वार्ड क्रमांक 9  अन्य पिछडा वर्ग
वार्ड क्रमांक 10 अनारक्षित महिला 
वार्ड क्रमांक 11 अनारक्षित महिला
वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित 
वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित
वार्ड क्रमांक 14 अनुसूचित जाति महिला 
वार्ड क्रमांक 15 अनारक्षित महिला 

Tags:    

Similar News