रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध विश्रामगृह आम यात्रियों के लिए उपलब्ध 

अकोला रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध विश्रामगृह आम यात्रियों के लिए उपलब्ध 

Tejinder Singh
Update: 2022-05-19 12:53 GMT
रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध विश्रामगृह आम यात्रियों के लिए उपलब्ध 

डिजिटल डेस्क, अकोला| कोरोना संक्रमण काल से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बनाए गए विश्राम बंद कर दिए गए थे। लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद यह विश्राम गृह यात्रियों के लिए आरंभ कर दिए गए है। उक्त विश्राम भवन का यात्री तय शुल्क अदा कर इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी जानकारी मध्य रेलवे के भुसावल मंडल द्वारा जारी किया गया है। रेल वभाग के इस निर्णय के चलते यात्रियों को काफी बड़ी राहत मिलेगी। कोरोना संक्रमण के कारण पूरे देश की अर्थव्यव्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी। सरकारी उपक्रमों के अलावा निजी उपक्रम भी पूरी तरह से ठप्प हो गए थे। लेकिन संक्रमण नियंत्रित में आने के कारण धीरे धीर सारी व्यवस्थाएं पटरी पर आना आरंभ हो गई है। लेकिन कुछ स्थानों पर अभी भी यह सेवा बंद ही है। जिसे प्रशासन धीरे धीरे आरंभ कर रहा है। इसी कड़ी में मध्य रेल विभाग ने रेलवे स्टेशन पर बने विश्राम भवन को यात्रियों को रहने के लिए आरंभ करने का निर्णय लिया है। मध्य रेलवे विभाग के भुसावल मंडल द्वारा 19 मई 2022 से भुसावल विभाग के अंतर्गत आने वाले 10 रेलवे स्टेशन पर विश्राम भवन सामान्य यात्रियों के लिए आरंभ किया गया है। जिन रेलवे स्टेशन पर विश्राम भवन आरंभ किया गया है उसमें देवलाली, मनमाड, चालीसगांव, शेगांव, अकोला बडनेरा, अमरावती, बुरहानपुर, खंडवा का समावेश है। 

Tags:    

Similar News