युवती को अपाहिज कर  हंसते-खेलते परिवार की खुशियां कर दीं तबाह, शराबी कार चालक को बचा रही पुलिस

युवती को अपाहिज कर  हंसते-खेलते परिवार की खुशियां कर दीं तबाह, शराबी कार चालक को बचा रही पुलिस

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-20 08:23 GMT
युवती को अपाहिज कर  हंसते-खेलते परिवार की खुशियां कर दीं तबाह, शराबी कार चालक को बचा रही पुलिस

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र के अमखेरा इलाके में गुरुवार 15 मई की देर रात कार की चपेट में आई 22 साल की सोनम परिहार सोनू का पैर कट गया। होनहार और परिवार की जिम्मेदारी में शामिल रहने वाली सोनम का पैर कटने से उसके हंसते-खेलते परिवार की खुशियां तबाह हो गईं हैं। 

बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा सोनम दिखने में जितनी खूबसूरत है उतनी ही पढ़ाई में भी होनहार है। सोनम के पिता राजेन्द्र परिहार पेशे से पेंटर हैं और मां राखी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर सोनम के साथ बेटे की परवरिश करती हैं। राजेन्द्र और राखी जवान बेटी की शादी के सपने देख रहे थे, लेकिन इस हादसे ने उनके जीवन की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर राजेन्द्र और राखी अब इस बात से परेशान हैं कि उनकी बेटी का इलाज कैसे होगा। उन्होंने राज्य सरकार के साथ ही प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है। 

मेट्रो अस्पताल में भर्ती सोनम के इलाज में काफी पैसा लगेगा, जिसको लेकर उनके रिश्तेदार और कुछ राजनैतिक लोग परिहार परिवार की मदद करने में जुटे हुए हैं। इस मामले में सबसे शर्मनाक चेहरा पुलिस का देखने को मिला। पुलिस अभी तक सोनम को अपाहिज  बनाने वाले कार चालक का पता नहीं लगा पाई, जबकि कार के रजिस्ट्रेशन से लेकर आरोपियों के बारे में पुलिस को सारी जानकारियां मिल चुकी हैं। 

जिस कार से एक्सीडेंट हुआ था वो अब्दुल वसीम के नाम पर रजिस्टर्ड है। सूत्रों के अनुसार रद्दी चौकी के समीप रहने वाले अब्दुल वसीम के बारे में पुलिस को सारी जानकारियां मिल चुकी हैं, लेकिन पुलिस का रवैया सिर्फ अज्ञात लोगों के खिलाफ एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज करने तक ही सीमित है। 

विवाह समारोह में चाकूबाजी, 8 लोग घायल 
मेडिकल क्षेत्र में पिसनहारी की मढ़िया भवन में शादी समारोह में आइसक्रीम समाप्त हो जाने को लेकर विवाद में हुई चाकू बाजी में 8 लोग घायल हो गए। यह घटना शनिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। इसमें घायल होने वालों में अज्जू रजक, संतोष रजक, विवेक रजक, विशाल, तरुण, दीपक बाल्मीक, रेवाराम, रवि खरे घायल हो गए। आरोपियों आशीष व उसके दो साथियों ने इस चाकूबाजी को अंजाम दिया। 
 

Tags:    

Similar News