लोहे से लदे ट्रेलर और शिवशाही बस की भिड़ंत, 16 यात्री बुरी तरह घायल 

लोहे से लदे ट्रेलर और शिवशाही बस की भिड़ंत, 16 यात्री बुरी तरह घायल 

Tejinder Singh
Update: 2019-04-22 14:03 GMT
लोहे से लदे ट्रेलर और शिवशाही बस की भिड़ंत, 16 यात्री बुरी तरह घायल 

डिजिटल डेस्क, अकोला। मूर्तिज़ापुर तहसील के नवसाल फाटक के पास शिवशाही बस हादसे का शिकार हो गई। लोहे के रोल भरकर ले जा रहे ट्रेलर की बस से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में यात्रा कर रहे यात्री और चालक सहित 16 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जबकि अन्य 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई। सोमवार सुबह करीब 8 बजे हादसे की जानकारी मिलते ही मौका ए वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को माना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और जिनकी हालत गंभीर थी उन्हें एम्बुलेंस से अमरावती के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। दुर्घटना में बस चालक की हालत गंभीर होने की जानकारी है।

ऐसे हुआ हादसा 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सवा 7 बजे नाशिक से नागपुर की ओर जा रही शिवशाही बस और विपरित दिशा से आ रहे ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पलट गया और लोहे का रोल बस के केबिन में जा घुसा। जिससे चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। 

दुर्घटना के बाद राजमार्ग का यातायात ठप 

राजमार्ग पर हुए हादसे के बाद दोनों तरफ का यातायात काफी देर तक बद रहा। माना थाने के पुलिस निरीक्षक भाऊराव घुगे को जानकारी मिलते ही वह अपने सहयोगियों के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने सबसे पहले घायलों को उपचार के लिए रवाना किया। जिसके बाद दूसरे मार्ग से यातायाता सामान्य किया गया। यातायात को सामन्य करने के लिए तेज धूप में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी
 
बस में सवार घायल यात्रियों में कुछ नाम

1 अंकिता ऋषि मिश्रा  (26) नागपुर
2 रमेश प्रशांत निकम  (34) नासिक
3 धनंजय दीपक सुपानेकर (25) नाशिक
4 मनोज तेलगोटे  (34) पुणे
5 दीपक गायकवाड़  (18) नाशिक
6 विक्रांत अडसोड  (23) तिवसा
7 देवीदास जगत दिवेकर  (34) मालेगांव
8 आकाश गजानन देशमुख  (27) दोनद
9 प्रतिभा चंद्रकांत पाटिल  (46) धुले
10 चंद्रकांत दिनानाथ पाटिल  (56) धुले
11 संजय चव्हाण (34) तिवसा

Tags:    

Similar News