ओवरटेक के चक्कर में सड़क हादसा, 2 की मौत, 2 घायल

ओवरटेक के चक्कर में सड़क हादसा, 2 की मौत, 2 घायल

Anita Peddulwar
Update: 2020-01-21 07:38 GMT
ओवरटेक के चक्कर में सड़क हादसा, 2 की मौत, 2 घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  महिला सहित दो लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई, जबकि महिला का पति और मासूम बच्चा हादसे में बाल-बाल बच गए हैं। प्रकरणों को कलमना और लकड़गंज थाने में दर्ज किया गया। नवीन नगर पारडी निवासी भगवती वर्मा (40) नामक व्यक्ति हमाली काम करता है। रविवार को अवकाश होने के कारण पत्नी रेखा (38) और पुत्र करण (8) को दोपहिया पर लेकर वह डिप्टी सिग्नल में रहने वाली बहन के यहां गया था। भगवती शाम करीब पांच बजे दोपहिया वाहन क्र.-एम.एच.-49-वी.एच.-5027 से परिवार के साथ वापस घर जा रहा था। इस दौरान भरत नगर चौक के पास अज्ञात ट्रक चालक ने भगवती के दोपहिया वाहन को ओवरटेक किया। ट्रक धक्का लगने से तीनों वाहन सहित गिर पड़े। इस हादसे में रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में भगवती और उसका बेटा करण बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौका मिलते ही चालक ट्रक समेत भाग गया। उसकी तलाश में सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

घायल व्यक्ति ने दम तोड़ा
दूसरा हादसा कापसी चौक से गरोबा मैदान के बीच हुआ। 15 जनवरी की रात साढ़े दस बजे साइकिल चालक रवींद्र येनप्रेड्डीवार (53) सड़क पर बेहोशी की हालत में पाया गया। गंभीर हालत में उसे मेड़िकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लकड़गंज थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया है। जांच जारी है। 

सरिया बिजली के तारों को छू गया, करंट से मजदूर की मौत
करंट लगने से जख्मी मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। काम के दौरान सरिया बिजली के तारों को छूने से उसे करंट लगा था। रविवार को कपिल नगर थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया। मृतक कामठी रोड स्थित छत्रपति नगर िनवासी विनोद कांबले (32) था। विनोद 7 जनवरी की शाम करीब 4 बजे वह उप्पलवाड़ी स्थित बर्फ फैक्ट्ररी के पास रहमान नामक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में लोहा बांधने का काम कर रहा था। इसी दौरान सरिया बिजली के तारों को छूने से विनोद को बिजली का जोरदार झटका लगा। हादसे के दौरान अन्य मजदूर भी काम पर थे, लेकिन वह सभी बाल-बाल बच गए। गंभीर रूप से घायल विनोद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जांच जारी है। 

Tags:    

Similar News