नगर निगम के उमरिया पम्प हाउस में चोरी, केबल काटकर ले गए चोर 

नगर निगम के उमरिया पम्प हाउस में चोरी, केबल काटकर ले गए चोर 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-24 09:35 GMT
नगर निगम के उमरिया पम्प हाउस में चोरी, केबल काटकर ले गए चोर 

डिजिटल डेस्क जबलपुर। नगर निगम के उमरिया पम्प हाउस में बीती रात चोरों ने धावा बोला और लाखों रुपयों की केबलें काटकर ले गए। कई केबलों को उन्होंने काट दिया और ले नहीं जा पाए। हालाँकि कटने से केबलें अब खराब हो गई हैं। निगम के चौकीदार पूरी रात पम्प हाउस में रहते हैं, लेकिन उन्हें इस कार्य की भनक तक नहीं लग पाई। हालाँकि अब पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। इस घटना से पम्प बंद पड़ गया है, चूँकि परियट पूरा भरा हुआ है, इसलिए उसी का पानी इस समय लिया जा रहा है जिससे उमरिया पम्प की जरूरत तो नहीं है, लेकिन किसी भी परिस्थिति के लिए उसे हमेशा तैयार रखा जाता है पर अब जब तक केबलें नहीं डल जातीं तब तक तो पम्प बंद ही रहेगा।
केबलें भी हैवी हैं
 नगर निगम के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि खमरिया के आगे बरगी बाँध की नहर के किनारे बनाए गए उमरिया पम्प हाउस में बीती रात चोरों ने सभी 10 केबलों को काट दिया। इनमें से कई केबलें तो वे अपने साथ ले गए, जबकि कुछ को नहीं ले जा पाए। आपने बताया कि यहाँ सभी अधिक पॉवर वाले पम्प  लगाए गए हैं, इसलिए उनकी केबलें भी हैवी हैं। इस मामले की शिकायत निगम के सहायक यंत्री एसके असाठी द्वारा थाने में की गई है। पुलिस पम्प हाउस के चौकीदारों और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है, साथ ही उस क्षेत्र के आवारा तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है। कुछ संदेहियों को हिरासत में भी िलया गया है। 
 

Tags:    

Similar News