आरटीओ का अभियान, नियम तोड़े तो जब्त होंगे वाहन

आरटीओ का अभियान, नियम तोड़े तो जब्त होंगे वाहन

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-01 13:50 GMT
आरटीओ का अभियान, नियम तोड़े तो जब्त होंगे वाहन

दैनिक भास्कर न्यूज डेस्क,मंडला। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाईन के आधार पर नहीं चलने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरटीओ ने अभियान शुरू किया है। यह  अभियान 15 जुलाई तक चलाया जाएगा। शुक्रवार को  जांच के दौरान तीन वाहन नियम विरुद्ध सड़क पर चलने के कारण जब्त किया गया है। अधिकारियों द्वारा नियम के मुताबिक वाहन चलाने के लिए समझाईश भी दी जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में स्कूल वाहनों की जांच के लिए अभियान शुरू किया गया है। जिससे स्कूल वाहनों का संचालन नियम विरूद्ध नहीं हो रहा है। वाहनों के परिमिट फिटनेश, बच्चों की क्षमता और गेप का निर्धारण, वाहन मे सुविधा,जीपीएस, कैमरा समेत अन्य  जाच की जा रही है।  आरटीओ अधिकारी विमलेश गुप्ता ने बताया है कि यहां 15 जुलाई तक लगातार अभियान चलाया जाएगा। जिसमें अगर वाहन नियम विरूद्ध चलते पाएगए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

Similar News