मुंबई-मनमाड गोदावरी सुपरफास्ट रेल अकोला से चलाएं

मांग मुंबई-मनमाड गोदावरी सुपरफास्ट रेल अकोला से चलाएं

Tejinder Singh
Update: 2022-04-10 09:02 GMT
मुंबई-मनमाड गोदावरी सुपरफास्ट रेल अकोला से चलाएं

डिजिटल डेस्क, अकोला। औरंगाबाद के लिए सीधे रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। यदि मुंबई से मनमाड के बीच चलनेवाली गोदावरी सुपरफास्ट ट्रेन का विस्तार कर उसे मनमाड से औरंगाबाद, परभणी होकर अकोला चलाया जाए तो औरंगाबाद के लिए ट्रेन उपलब्ध हो सकेगी उसी के साथ अकोला से मुंबई के लिए अतिरिक्त ट्रेन उपलब्ध हो जाएगी। ऐसी मांग अकोला, खंडवा रेल समिति की ओर से की गई है।
संगठन के अनुसार मुंबई-मनमाड गोदावरी सुपरफास्ट रेल  मुंबई से निकलकर 8.20 बजे मनमा पहुंचने के बाद यहां से 8.30 बजे रवाना कर औरंगाबाद 10.25 बजे, जालना 11.30 बजे, परभणी रात 1.50 बजे, पूर्णा 2.20 बजे, बसमत 3 बजे, हिंगोली सुबह 4 बजे, वाशिम 4.50 बजे होते हुए अकोला रेलवे स्थानक पर सुबह 6 बजे पहुंच सकती है। जबकि वापसी में अकोला से यह ट्रेन 10.30 बजे रवाना कर वाशिम 11.30 बजे, बसमत मध्यरात 1.10 बजे, पूर्णा 1.55 बजे, परभणी 2.40 बजे, जालना सुबह 5.10 बजे, औरंगाबाद 6.30 बजे से होकर मनमाड 8.35 बजे पहुंच जाएगी इसके बाद यह ट्रेन अपने नियमित से मुंबई के लिए 8.45 बजे रवाना की जा सकती है।

Tags:    

Similar News