कुल्हाड़ी मारकर महिला की निर्मम हत्या, गांव में फैली सनसनी

कुल्हाड़ी मारकर महिला की निर्मम हत्या, गांव में फैली सनसनी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-03 15:32 GMT
कुल्हाड़ी मारकर महिला की निर्मम हत्या, गांव में फैली सनसनी


डिजिटल डेस्क सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना के खड्डी चौकी अंतर्गत कनकटी गांव में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक महिला की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने  मामले को विवेचना में लेते  हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 जानकारी के अनुसार ग्राम कनकटी निवासी रामकली सिंह गोंड़ पति स्व. रामलाल सिंह गोंड़ उम्र 46 वर्ष की लाश रविवार की सुबह गांव के प्रभाकांत कुशवाहा के घर के पास सड़क पर मिली, लाश खून से लथपथ थी। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके से जहां खड्डी चौकी प्रभारी पुलिस दल के साथ पहुंचे वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए,  अति. पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले, चुरहट एसडीओपी लक्ष्मण अनुरागी भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की शाम 7 से 8 बजे के बीच महिला गांव में ही देखी गई थी। इसी बीच अज्ञात लोगों द्वारा  कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकडऩे के लिए घटना स्थल पर डाग स्क्वायड का भी सहारा लिया है। घटना से गांव में सनसनी व्याप्त है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Tags:    

Similar News