सचिन सावंत ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

नाराजगी सचिन सावंत ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Tejinder Singh
Update: 2021-10-19 15:36 GMT
सचिन सावंत ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लंबे समय से प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे सचिन सावंत ने प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि पार्टी उन्हें कोई और जिम्मेदारी दे। गौतलब है कि माणिकराव ठाकरे, अशोक चव्हाण व बालासाहेब थोरात क प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभालने वाले सावंत मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की टीम में भी प्रवक्ता बनाए गए थे पर सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटोले ने अपने करीबी प्रवक्ता अतुल लोंढे को प्रदेश कांग्रेस का मुख्य प्रवक्ता बना दिया। इससे दुखी होकर सावंत ने प्रवक्ता का पद छोड़ने की इच्छा पार्टी हाईकमान से जताई है। 

लोंढे की अध्यक्षता वाली समिति में सावंत, जाकिर अहमद 

इस बीच प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष पटोले ने प्रदेश पदाधिकारियों के काम की जिम्मेदारी तय की है। इसके तहत नागपुर के अतुल लोंढे प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता बनाए गए हैं तो भाजपा से कांग्रेस में आए अमरावती के डा सुनील देशमुख को पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी सौपी गई है। लोंढ को मीडिया एवं संचार विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी सौपते हुए इस समिति में प्रवक्ता सचिन सावंत और जाकिर अहमद को भी शामिल किया गया है। जबकि सावंत और जाकिर अहमद पार्टी में लोंढे से वरिष्ठ नेता है।  

प्रदेश अध्यक्ष के दौरे की जिम्मेदारी महासचिव देवानंद पवार को दी गई है। जबकि सोशल मीडिया विभाग का प्रभार प्रदेश महासचिव विशाल मुत्तेमवार को सौंपा गया है। रमेश शेट्टी को चुनाव प्रबंधन समिति का प्रमुख बनाया गया है। इस समिति में राजन भोसले को संयुक्त प्रमुख, मुनाफ हकीम और विश्वजीत हप्पे को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। पूर्व विधायक रामहरी रूपनवर प्रशिक्षण विभाग प्रमुख बनाया गया है। शाम उमालकर, संजय बालगुड़े सह-प्रमुख और डॉ. हेमलता पाटिल व जयश्री शेल्के को इस समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हुसैन दलवई को राजनीतिक कार्यक्रम योजना समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि गणेश पाटिल, सूर्यकांत पाटिल और प्रशांत गावंडे को इसका सदस्य बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष भाई नगराले को बूथ विस्तार प्रमुख बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश पवार सह प्रमुख होंगे जबकि सचिन साठे और नंदा म्हात्रे को इसका सदस्य बनाया गया है।


 
 

Tags:    

Similar News