महाराष्ट्र के रत्नाकर मटकरी को मिलेगा बाल साहित्य पुरस्कार, युवा साहित्य पुरस्कार नवनाथ गोरे को

महाराष्ट्र के रत्नाकर मटकरी को मिलेगा बाल साहित्य पुरस्कार, युवा साहित्य पुरस्कार नवनाथ गोरे को

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-22 14:07 GMT
महाराष्ट्र के रत्नाकर मटकरी को मिलेगा बाल साहित्य पुरस्कार, युवा साहित्य पुरस्कार नवनाथ गोरे को

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साहित्य अकादमी ने शुक्रवार को वर्ष 2018 के लिए बाल साहित्य और युवा पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें महाराष्ट्र के रत्नाकर मटकरी को बाल साहित्य पुरस्कार और नवनाथ गोरे को युवा पुरस्कार दिया जाएगा। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में गुवाहाटी में सपन्न कार्यकारी मंडल की बैठक में बाल साहित्य एवं युवा पुरस्कारों की घोषणा की गयी। इसमें बाल साहित्य पुरस्कारों के लिए 23 तथा युवा पुरस्कार के लिए 22 रचनाकर्मियों को नामित किया गया है।

बाल साहित्य पुरस्कार पाने वालों में रत्नाकर मटकरी को उनके ‘समग्र योगदान’ (मराठी) दिविक रमेश (हिंदी), ईस्टेरिन किरे (अंग्रेजी), वैद्यनाथ झा (मैथिली), तरसेम (पंजाबी), सीएल सांखला (राजस्थानी), रईस सिद्धीकी (उर्दू), संपदानंद मिश्र (संस्कृत) और शीषेंदु मुखोपाध्याय (बांग्ला) सहित 23 लेखक शामिल है।

वहीं, साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार दस कविता संग्रहों, सात कहानी संग्रहों, तीन उपन्यासों तथा एक नाटक को घोषित किया है। यह पुरस्कार पाने वालों में महाराष्ट्र से नवनाथ गोरे को मराठी कांदबरी ‘फेसाटी’, आस्तिक वाजपेयी (हिंदी), शहनाज रहमान (उर्दू), मुनिसज सुंदर विजय (संस्कृत) और सम्राज्ञी बंदोपाध्याय (बांग्ला) सहित 22 रचनाकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार 14 नवबंर को बाल दिवस के मौके पर यहां एक समारोह में प्रदान किए जायेंगे। बाल साहित्य पुरस्कार और युवा पुरस्कार के रुप में 50 हजार रुपये नकद और ताम्रफलक प्रदान किया जाएगा।

Similar News