आज से साईं महोत्सव, सिल्लेवाड़ा में महाप्रसाद कल

आज से साईं महोत्सव, सिल्लेवाड़ा में महाप्रसाद कल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-08 10:19 GMT
आज से साईं महोत्सव, सिल्लेवाड़ा में महाप्रसाद कल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कामठी-कन्हान रोड आडा पुलिया स्थित साईं मंदिर में साईं महोत्सव का आयोजन 8 से 14 अक्टूबर तक किया गया है। 8 अक्टूबर को सुबह 5 बजे कलश स्थापना साईंभक्तों के हाथों हुई। सुबह शोभायात्रा जागनाथ मंदिर कामठी से निकलकर शहर भ्रमण करते हुए दोपहर तक साईंबाबा मंदिर आडा पुल पहुंची। रात 9 बजे राहण दहन कार्यक्रम होने जा रहा है। 9 अक्टूबर को शाम 7 से रात 10 बजे तक हनुमान भजन मंडल पटेल नगर कन्हान द्वारा भजनों की प्रस्तुति, 10 अक्टूबर को कामठी के श्री सालासर रामायण मंडल द्वारा संुदरकांड का पाठ शाम 7 से रात 10 बजे तक होगा। 11 अक्टूबर को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक माऊली महिला भजन मंडल, शिवनगर कन्हान तथा शाम 7 से रात 10 बजे तक अरुणोदय भजन मंडल इंदिरा नगर कन्हान द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 12 अक्टूबर को शाम 7 से रात 10 बजे तक श्री मारोतराव नागमोते शिव भजन मंडल वराडा द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी। 13 अक्टूबर को अभिषेक पूजा और हवन का कार्यक्रम प्रात: 5 बजे तथा रात 10 बजे से गुरुदास उइके संगीत भजन मंडल कांद्री माइंस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कोजागीरी शरद पूर्णिमा का प्रसाद रात 1 बजे वितरित किया जाएगा। 14 अक्टूबर को विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा भजनों का कार्यक्रम होगा। दोपहर 1 बजे से महाप्रसाद का शुभारंभ होगा। दोपहर 2 से रात 10 बजे तक रक्तदान शिविर का अायोजन किया गया है। जिसमें ब्लड बैंक शासकीय मेडिकल कालेज नागपुर द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएगी। साईं महोत्सव के सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील आयोजन समिति की ओर से की गई है।

सिल्लेवाड़ा में महाप्रसाद कल

वहीं स्थानीय वार्ड क्रमांक 2, चांदनी चौक में साईं महिला दुर्गा उत्सव मंडल की ओर से नवरात्र उत्सव पर माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। मंडल द्वारा बुधवार 9 अक्टूबर को शाम 6 बजे से आगमन तक महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। सफलतार्थ लाल यादव, कुंदन बहोरिया, वीरेंद्र यादव, सोनू सूर्यवंशी, कुणाल घोड़मारे, संजय पिपले, संजय शिवहरे, मानसिंह सूर्यवंशी, अनूप बहोरिया, प्रदीप यादव, लड्डू चंदुलकर, संतोष बहोरिया, संजय पासवान, नुन्नू पासवान, अर्जुन तिवारी, राधेश्याम  वरखडे, लक्ष्मण पिपले आदि प्रयासरत हैं। आयोजकों ने महाप्रसाद का लाभ उठाने की अपील की है।

Tags:    

Similar News