संजय राऊत - ब्लैक फंगस है विपक्षी दल भाजपा

संजय राऊत - ब्लैक फंगस है विपक्षी दल भाजपा

Tejinder Singh
Update: 2021-05-23 09:04 GMT
संजय राऊत - ब्लैक फंगस है विपक्षी दल भाजपा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राऊत ने राज्य में विपक्षी दल भाजपा को लेकर गैर गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। राऊत ने भाजपा को ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) करार दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक कार्यक्रम में राऊत ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें विपक्ष की आलोचना को अनदेखा करना चाहिए। राऊत ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे प्रदेश के नेतृत्व कर रहे हैं। हमें उनसे प्ररेणा लेनी चाहिए। विपक्ष दल भाजपा के नेता क्या बोलते हैं और आलोचना करते हैं इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। भाजपा भी एक प्रकार की ब्लैक फंगस है। हमें अपना काम करते रहना चाहिए। इसके जवाब में भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने राऊत पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से महाराष्ट्र को महाविकास आघाड़ी के नाम पर ब्लैक फंगस लगा हुआ है।

लाड ने कहा कि राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार बनने के बाद हजारों करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। कोरोना काल में लोगों की मौत हो रही थी। लेकिन इसी कोरोनाकाल में मुंबई मनपा में 2 हजार 200 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ। लाड ने कहा कि राऊत को जुबान संभाल के बोलना चाहिए। राऊत को भाजपा पर बोलने का अधिकार नहीं है। भाजपा किसी सर्टिफिकेट मोहताज नहीं है। लाड ने कहा कि राऊत विचार करें कि शिवसेना कितने नीचले स्तर की राजनीति पर उतर आई है। 

Tags:    

Similar News