एक माह में शिंदे-फडणवीस सरकार ने जारी किए 751 आदेश, सबसे ज्यादा स्वास्थ्य विभाग के फैसले 

तेजी से फैसले एक माह में शिंदे-फडणवीस सरकार ने जारी किए 751 आदेश, सबसे ज्यादा स्वास्थ्य विभाग के फैसले 

Tejinder Singh
Update: 2022-08-03 15:27 GMT
एक माह में शिंदे-फडणवीस सरकार ने जारी किए 751 आदेश, सबसे ज्यादा स्वास्थ्य विभाग के फैसले 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में भले ही मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पा रहा है पर इस बीच दो लोगों ने सरकार तेजी से फैसले ले रही है। 30 जून को शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने अब 751 सरकारी आदेश जारी किया है। इनमें से 100 से अधिक आदेश अकेले स्वास्थ्य विभाग से संबंधित हैं। सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर ये आदेश उपलब्ध हैं। सरकारी आदेश अनिवार्य रूप से एक अनुमोदन आदेश है जिसमें विकास संबंधी कार्यों के लिए धनराशि जारी करने की मंजूरी दी जाती है। इस साल जून में, शिवेसना में विद्रोह होने के बाद, पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार ने चार दिन के अंदर 182 सरकारी आदेश जारी किए थे। इनमें से अधिकतर आदेश विभिन्न विकास संबंधी कार्यों के लिए हजारों करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने से संबंधित थे। हालांकि उस समय विपक्ष में रही भाजपा ने इसपर आपत्ति जतायी थी। लेकिन अब शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार एक महीने में 751 सरकारी आदेश जारी कर चुकी है। इस सरकार में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री हैं। फिलहाल महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में शिंदे और फडणवीस दो ही सदस्य हैं।

 

Tags:    

Similar News