नाराज शिवसेना की सचिन तेंदुलकर को सलाह- सरकारी कार्यक्रमों में न जाएं

नाराज शिवसेना की सचिन तेंदुलकर को सलाह- सरकारी कार्यक्रमों में न जाएं

Tejinder Singh
Update: 2019-01-04 15:12 GMT
नाराज शिवसेना की सचिन तेंदुलकर को सलाह- सरकारी कार्यक्रमों में न जाएं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट गुरु दिवंगत रमाकांत आचरेकर का अंतिम संस्कार राजकिय सम्मान से न किए जाने पर शिवसेना नेता सांसद संजय राउत ने भी आलोचना की है। राउत ने सचिन तेंदुलकर को सलाह दी है कि सरकार के इस रवैए के विरोध में उनको किसी सरकारी कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए। राउत ने ट्विट कर कहा कि ‘महाराष्ट्र सरकार में क्या चल रहा है। पद्मश्री रमाकांत आचरेकर को आखिरकार क्यों सरकारी सम्मान नहीं दिया गया। भविष्य में सचिन तेंदुलकर किसी भी सरकारी कार्यक्रम में न जाए। यह पूरे खेल जगत का अपमान है।’

बीते 2 जनवरी को आचरेकर का निधन हो गया था। गुरुवार को मुंबई के दादर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सचिन तेंदुलकर व विनोद काबंली जैसे सुप्रसिद्ध क्रिकेट खिलाडियों के कोच रहे आचरेकर को पद्मश्री से सम्मान प्रदान किया गया था। इसके बावजूद उनका अंतिम संस्कार राजकिय सम्मान के साथ नहीं किया गया। हालांकि राज्य के राजशिष्टाचार मंत्री राम शिंदे ने कहा कि इस मामले में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके पहले राकांपा ने भी इस मामले को लेकर सरकार की आलोचना की थी।   

 

Similar News