शिवसेना ने गोद लिया कोल्हापुर का बाढ़ प्रभावित गांव,  शिक्षामंत्री तावडे ने सौपा 25 लाख का चेक 

शिवसेना ने गोद लिया कोल्हापुर का बाढ़ प्रभावित गांव,  शिक्षामंत्री तावडे ने सौपा 25 लाख का चेक 

Anita Peddulwar
Update: 2019-08-13 14:19 GMT
शिवसेना ने गोद लिया कोल्हापुर का बाढ़ प्रभावित गांव,  शिक्षामंत्री तावडे ने सौपा 25 लाख का चेक 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक ने बाढ़ प्रभावित  कोल्हापुर के शिरोल तहसील के मजरेवाडी गांव को गोद लिया है। मंगलवार को सरनाईक ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विहंग चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रताप सरनाईक फाऊंडेशन और रोटरी क्लब के सयुंक्त तत्वावधान में गांव को गोद लेने का फैसला किया गया है। इसके जरिए मजरेवाडी गांव के 325 घरों को पूरी मदद की जाएगी।  वहीं मुंबई के बोरिवली विधानसभा क्षेत्र की ओर से बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 25 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री सहायता निधि में दी गई। प्रदेश के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री विनोद तावडे ने सांसद गोपाल शेट्टी और पार्टी नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चेक सौंपा। इधर, प्रदेश भाजपा की ओर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए समिति गठित की गई है।

समिति के संयोजक प्रदेश भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री रघुनाथ कुलकर्णी की नियुक्ति की गई है। इस समिति के सदस्य के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे, मदद व पुनर्वसन मंत्री  सुभाष देशमुख, जलसंसाधन मंत्री गिरीश महाजन, सामाजिक न्याय मंत्री सुरेश खाडे, शिक्षा मंत्री आशीष शेलार और मेडिकल शिक्षा राज्य मंत्री रवींद्र चव्हाण की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा  समिति में मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढा, सांसद गिरीष बापट, प्रदेश उपाध्यक्ष नीता केळकर, प्रदेश महासचिव सुरेश हालवणकर, प्रदेश सचिव अतुल भोसले, प्रदेश कोषाध्यक्ष शायना एनसी, सांसद संजयकाका पाटील, विधायक पृथ्वीराज देशमुख, सांगली की महापौर संगीता खोत, पुणे की महापौर मुक्ता टिलक, सांगली जिला परिषद अध्यक्ष संग्राम देशमुख, कोल्हापुर जिला परिषद अध्यक्ष शौमिका महाडिक, सातारा के भाजपा जिला अध्यक्ष विक्रम पावसकर समेत अन्य नेताओं को शामिल किया गया है। 

अमिताभ बच्चन ने की मुख्यमंत्री से बात

प्रदेश में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए महानायक अमिताभ बच्चन भी आगे आए हैं। मंगलवार को अमिताभ ने कहा कि बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए कई लोग काम कर रहे हैं। लेकिन मीडिया के सामने नहीं आ रहे हैं। उनमें से मैं भी एक हूं। मैंने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की है। मैंने मुख्यमंत्री से पूछा कि मैं क्या ट्विटर पर इसकी जानकारी दे सकता हूं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कैसे सहयोग कर सकते हैं।


 

Tags:    

Similar News