राजस्व वसूली में पिछडऩे पर चार जेई को शोकॉज नोटिस, एक एई भी निशाने पर

राजस्व वसूली में पिछडऩे पर चार जेई को शोकॉज नोटिस, एक एई भी निशाने पर

Bhaskar Hindi
Update: 2020-10-14 09:28 GMT
राजस्व वसूली में पिछडऩे पर चार जेई को शोकॉज नोटिस, एक एई भी निशाने पर

डिजिटल डेस्क जबलपुर । पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में राजस्व वसूली को लेकर अधिकारियों ने सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। सिटी सर्किल स्तर पर लगातार की जा रही समीक्षा में जिन अधिकारियों का परफॉर्मेंस संतोषजनक नहीं पाया जा रहा है उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद भी कार्य में सुधार नहीं होने पर ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों को हटाया भी जा सकता है। मंगलवार को एसई सिटी आईके त्रिपाठी ने चार जेई को शोकॉज नोटिस जारी कर एक एई से स्पष्टीकरण माँगा है। गौरतलब है कि विगत दिनों वीसी के माध्यम से एमडी व्हीकिरण गोपाल ने सभी फील्ड अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राजस्व वसूली को लेकर लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन अधिकारियों द्वारा राजस्व का टारगेट पूरा नहीं किया जाएगा उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। इस निर्देश के बाद सीई जेआर आरके स्थापक और एसई सिटी आईके त्रिपाठी दोनों ही अधिकारी लगातार फील्ड में जाकर राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहे हैं। 
उत्तर और पूर्व संभाग की स्थिति खराब 
एसई सिटी आईके त्रिपाठी ने उत्तर संभाग और पूर्व संभाग की राजस्व वसूली की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान इन दोनों ही संभागों की स्थिति काफी खराब पाई गई है। जिसके चलते उत्तर संभाग के जेई विवेक नेमा, कुमारेश मिस्त्री, एमआई बेग व पूर्व संभाग के तहत फूटाताल के जेई योगेश पटेल को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ऑफिस अटैच करने की कार्रवाई की जाएगी। इनके अलावा पूर्व संभाग के एक सहायक अभियंता रविंद्र कौशल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण माँगा गया है। 
सीई ने अधिकारियों की लगाई क्लास 8 जबलपुर संभाग के मुख्य अभियंता आरके स्थापक ने मंगलवार को मण्डला में बैठक आयोजित की। उन्होंने मण्डला एसई और सभी कार्यपालन अभियंताओं से चर्चा कर राजस्व वसूली की समीक्षा की। श्री स्थापक ने सभी अधिकारियों को समय रहते तय टारगेट पूरा करने के निर्देश दिए।
इनका कहना है
पिछले माह की राजस्व वसूली की समीक्षा और इस माह की रपोर्ट के आधार पर इन सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। अन्य संभागों की भी समीक्षा की जा रही है।
-आईके त्रिपाठी, एसई सिटी
 

Tags:    

Similar News