राम जन्मोत्सव पर राममई हुई संतरानगरी, दैनिक भास्कर की झांकी ने मन मोहा

राम जन्मोत्सव पर राममई हुई संतरानगरी, दैनिक भास्कर की झांकी ने मन मोहा

Anita Peddulwar
Update: 2019-04-13 12:09 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रभु रामचंद्र के जन्मोत्सव पर जयश्री राम के जयघोष से संतरानगरी राममय हो गई। श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मनोहारी झांकियों के साथ श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली गई। भगवान के रथ पर प्रभु श्रीरामचंद्र, माता जानकी, लक्ष्मण व हनुमान के श्रीविग्रहों का वैदिक मंत्रों से पूजन करती झांकी निकली। रथ के आगे पांचजन्य श्रीराम सेवक दल के 351 सदस्य शंख-नांद करते हुए वातावरण को गुंजायमान कर रहे हैं। 108 कलशधारी महिलाएं, भक्तजन, भजन, जयघोष करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में जहां लोकनृत्य लोगों को आकर्षित कर रहे हैं, वहीं झांकियों के माध्यम से समाज को धार्मिक तथा सामाजिक संदेश दिए गए। पदमशाली समाज साउथ थीम पर नजर आया। वहीं राजस्थान समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में राजस्थान साकार हुआ। एक से बढ़कर निकली शोभायात्रा के स्वागत के लिए मार्ग पर जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए । भक्तों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। विविध धार्मिक, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं तथा प्रतिष्ठानों की ओर से भक्तों के लिए शीतलजल, शीतपेय, महाप्रसाद का वितरण जा रहा है। चारों तरफ जय श्रीराम के जयघोष से संतरानगरी राममय हो उठी है।

Tags:    

Similar News