सिपाही ने खुद को मारी गोली, पत्नी से विवाद की आशंका  

सिपाही ने खुद को मारी गोली, पत्नी से विवाद की आशंका  

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-09 07:26 GMT
सिपाही ने खुद को मारी गोली, पत्नी से विवाद की आशंका  

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। यादव कॉलोनी में रहने वाले क्राइम ब्रांच के सिपाही राहुल सेंगर ने खुद को गोली मार ली। राहुल ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारी। उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह घटना रात करीब 12.30 बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी घटना स्थल एवं मेडिकल अस्पताल पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राहुल ने अपने सीने में गोली मारी थी, जिसके कारण उसके जीने की संभावना खत्म हो गई थी। घटना के समय  राहुल एवं उसकी पत्नी घर पर थे।  उसकी शादी दो वर्ष पूर्व ही हुई थी। राहुल द्वारा खुद को गोली मारने का कोई कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस सूत्रों ने आशंका व्यक्त की है कि पति-पत्नी के बीच कोई विवाद हुआ हो, जिसके चलते राहुल ने खुदकुशी कर ली। देर रात तक इस मामले को लेकर हड़कंप की स्थिति बनी हुई थी।
 

बरेला की बैरागी नहर व हिरण नदी में मिले दो लोगों के अज्ञात शव

बरेला थाना क्षेत्र के समीपी ग्राम बैरागी नहर व पनागर क्षेत्र में हिरण नदी में अज्ञात व्यक्तियों के शव बरामद किए गये हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को बरामद कर मर्ग कायम करते हुए उनकी शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार बरेला थाने में बैरागी निवासी राजेश झारिया उम्र 42 वर्ष ने सूचना दी कि नहर पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में उतरा रहा है, शव पूरी तरह डिकम्पोज हो चुका है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को नहर से निकलवाकर मर्ग कायम कर आसपास के ग्रामों में उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए। वहीं पनागर थाने में सिंगलदीप के ग्राम कोटवार राजकुमार ने सूचना दी कि अज्ञात पुरुष का शव हिरण नदी में उतरा रहा है। शव दूर से बहकर आया है। लाश पूरी तरह फूल चुकी है। पुलिस ने नदी से शव बरामद किया जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।  
 

Tags:    

Similar News