कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल: कहा भाजपा नेताओं की खाल खींच दूंगा 

कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल: कहा भाजपा नेताओं की खाल खींच दूंगा 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-21 11:02 GMT
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल: कहा भाजपा नेताओं की खाल खींच दूंगा 


डिजिटल डेस्क छिन्दवाड़ा/सौंसर। सौंसर के छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को लेकर उपजा विवाद और इसको लेकर कांग्रेस विधायक विजय चौरे पर लग रहे आरोप अभी शांत भी नहीं हुए कि श्री चोरे के एक बोल से स्थानीय राजनीति में सोशल मीडिया वार शुरू हो गया है। सोशल मिडिया पर विधायक के भाषण का विडियो वायरल होने पर कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा है।  हालांकि सार्वजनिक रूप से दोनों दलों के वरिष्ठ या जिम्मेदार नेताओं की ओर से इस मामले में कोई बयान नहीं आया है। विधायक के बिगड़े बोल का मुद्दा फिलहाल सोशल मीडिया तक सीमित है। 
विधायक ने यह कहा था-
दो दिन पूर्व अपने निवास पर शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं को संबोंधित करते हुए श्री चौरे ने क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध धंधों को लेकर भाजपा को घेरा। पूरे भाषण में विधायक भाजपा की ओर से लग रहे आरोपों केा लेकर आक्रोशित थे। कहा कि भाजपा के लोग खुद ही अवैध धंधे चला रहे है और बदनाम कांग्रेस को कर रहे है। अब कांग्रेस पर या उसके कार्यकर्ता पर अवैध धंधे का आरोप लगाया या कांग्रेस के कार्यकर्ता को धमकाया तो भाजपा के लोगों की खाल खींचने  में कोई कसर नहीं छोडूंगा। 
चुनाव पूर्व का विडियो सामने लाया- कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल का विडियो सोशल मीडिय़ा पर वायरल होने पर भाजपा की ओर से प्रतिक्रियां शुरू होते ही कांग्रेस की ओर से विधान सभा चुनाव पूर्व का वह विडिय़ो सामने लाया गया।  जिसमें तत्कालीन सौंसर भाजपा विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गालियां दी है। वह विडियो मोहखेड़ ब्लाक में हुए एक चुनावी सभा का है।
इसमें गलत क्या है-
विधायक विजय चौरे कहते है कि हां मैने बोला है भाजपा के लोगों की खाल खींचने में कसर नहीं छोडूंगा। इसमें गलत क्या है। भाजपा के लोग खुद अवैध धंधे चला रहे है और कांग्रेस कार्यकर्ता व मुझे निरंतर बदनाम कर रहे है। यहां तक कि सोशल मीडिय़ा पर मुझे गालियां देते है, धमकी देते है। कब तक सहें उस दिन भाषण में सब्र का बांध टूट गया और बोल-चाल की भाषा में कह दिया। मैंने पूर्व भाजपा विधायक जैसी सार्वजनिक मंच से गाली तो नहीं दी है।
नैतिकता छोड़ दी है-
पूर्व विधायक नानाभाऊ मोहोड़ का कहना है कि कांग्रेस विधायक चौरे ने नैतिकता छोड़ दी है। विधायक जनता का प्रतिनिधि है, जनता उसके लिए भगवान है लेकिन विधायक चौरे आजकल खुद को ही भगवान समझने लगा है। विधायक के इस बिगड़े बोल का हम जवाब देंगे। सौंसर नगर में विधायक की कोई भी सभा होती है तो भाजपा कार्यकर्ता उससे पहला सवाल पूछेंगे खाल कब 

Tags:    

Similar News