मध्य प्रदेश: कलेक्टर ने पहले देखी अस्पताल की व्यवस्था, डेटा एंट्री में लापरवाही पर बीएमओ सहित तीन कर्मियों को नोटिस

  • कलेक्टर ने पहले देखी अस्पताल की व्यवस्था
  • छिंदवाड़ा में प्रशासन ने की कार्रवाई
  • ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताई समस्याएं

Dablu Kumar
Update: 2024-04-23 17:48 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में  मंगलवार को अचानक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सबसे पहले स्वास्थ्य केंद्र में दबिश देकर कलेक्टर ने यहां व्याप्त लापरवाही पर जमकर फटकार लगाई। बीएमओ सहित तीन कर्मचारियों को नोटिस थमाते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधी बात की। इसके बाद जुन्नारदेव के ही उमरिया फदाली गांव के निरीक्षण के द्वारा ग्रामीणों द्वारा पेयजल समस्या संबंधित शिकायतें कलेक्टर के संज्ञान में लाई गई जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने उपयंत्री को नोटिस जारी करने के आदेश दिए है।

मंगलवार दोपहर जुन्नारदेव पहुंचे कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का डेटा एंट्री संबंधित कार्य देखा। यहां कर्मचारियों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। कलेक्टर ने एक दिन पहले ही समय सीमा की बैठक में इस पर कड़ी मॉनीटरिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने जुन्नारदेव बीएमओ डॉ. बाथम, बीपीएम संजय सिरसवे, कंप्यूटर ऑपरेटर दुर्गेश विश्वकर्मा को नोटिस थमाया। फिर पूरे परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने मरीजों से उपचार संबंधित जानकारी हासिल की। मरीजों से पूछा कि उन्हें बेहतर इलाज मिल रहा है कि नहीं।

ग्रामीणों ने बताई समस्याएं

सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के बाद कलेक्टर श्री सिंह ने उमरिया फदाली गांव का निरीक्षण किया। यहां जलजीवन मिशन के तहत हो रहे काम में सब इंजीनियर द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने पीएचई के उपयंत्री डीएस टेकाम को कारण बताओं नोटिस जारी किया।

Tags:    

Similar News