ओएफके में अजीब किस्म का फरमान, अब नाइट शिफ्ट में लंच ब्रेक -77 साल के इतिहास में पहली बार

ओएफके में अजीब किस्म का फरमान, अब नाइट शिफ्ट में लंच ब्रेक -77 साल के इतिहास में पहली बार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-22 09:56 GMT
ओएफके में अजीब किस्म का फरमान, अब नाइट शिफ्ट में लंच ब्रेक -77 साल के इतिहास में पहली बार

डिजिटल डेस्क  जबलपुर । आयुध निर्माणी खमरिया के 77 साल के इतिहास में पहली बार आधी रात के बाद भोजन के लिए अवकाश मिलने वाला है। अब सवाल यह उठता है कि रात के ढाई-तीन बजे भोजन अवकाश करेगा कौन? नाइट की शिफ्ट में शामिल होने वाले तकरीबन सभी कर्मचारी डिनर करने के बाद ही ड्यूटी पर पहुँचते हैं। दरअसल, इसके पीछे भी एक दूसरा कारण बताया जा रहा है जिसमें प्रशासन को मोटी रकम बच सकेगी।   ओएफके में सोमवार से पहले की तरह दो शिफ्टों पर काम शुरू होने जा रहा है। कर्मचारियों ने इसके लिए लगातार दबाव बनाया और निर्माणी प्रशासन भी अपने वादे के मुताबिक तीन से दो शिफ्टों में आने पर राजी हो गया। भले ही शिफ्ट पहले जैसी होने जा रही है, लेकिन कर्मचारियों को मिलने वाली पगार पहले जैसी नहीं रहेगी। अब इसमें नाइट अलाउंस कटौती का नया फॉर्मूला जोड़ दिया गया है।  इस संबंध में निर्माणी प्रशासन से चर्चा के प्रयास किए गए, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

 

Tags:    

Similar News