6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर : सुनील चव्हाण औरंगाबाद, कदम भंडारा के जिलाधिकारी 

6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर : सुनील चव्हाण औरंगाबाद, कदम भंडारा के जिलाधिकारी 

Tejinder Singh
Update: 2020-08-17 12:45 GMT
6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर : सुनील चव्हाण औरंगाबाद, कदम भंडारा के जिलाधिकारी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार ने सोमवार को 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। संदीप कदम को भंडारा का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि सुनील चव्हाण को औरंगाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। 

6 आईएएस अधिकारियों का तबादला 

अल्पसंख्यक विभाग के प्रधान सचिव एसए तागडे को सामाजिक न्याय व विशेष विभाग में प्रधान सचिव के पद पर भेजा गया है। जबकि पराग जैन वस्त्रोद्योग मंत्रालय में सचिव बनाए गए हैं। डा राजेश देशमुख पुणे के जिलाधिकारी के पद पर भेजे गए हैं। डा कुणाल खेमनार को हाफकिन औषध निर्माण महामंडल में प्रबंध निदेशक बनाया गया है।   


 

Tags:    

Similar News